23.3 C
Dehradun, IN
July 27, 2026
https://outlooksamachar.com/
अपराधउत्तराखंडदेहरादून

मसूरी में मोबाइल शॉप में सेंध लगाते पंजाब के दो युवक रंगेहाथ गिरफ्तार, 9 मोबाइल बरामद

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मसूरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली मसूरी पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 09 मोबाइल फोन, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, ताला तोड़ने में प्रयुक्त औजार तथा घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर सीज कर दी है।

पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में सोमवार, 27 जुलाई 2026 की सुबह कोतवाली मसूरी की पुलिस टीम गश्त पर थी।

गश्त के दौरान माल रोड स्थित मस्जिद वाली गली में स्टार मोबाइल नामक दुकान पर संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर दुकान के अंदर प्रवेश किया, जहां दो युवक दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

मौके से पुलिस ने दुकान से चोरी किए गए 09 मोबाइल फोन, मोबाइल से संबंधित अन्य उपकरण जैसे चार्जर, एडाप्टर और डेटा केबल, ताला तोड़ने में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा तथा घटना में प्रयुक्त हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद की।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब से मसूरी घूमने आए थे। दो दिन पहले उनके पास मौजूद सभी पैसे खत्म हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने चोरी करने की योजना बनाई। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पुलिस की लगातार रात्रि गश्त और चेकिंग के कारण वे पहले चोरी नहीं कर पाए थे। सोमवार को चोरी का प्रयास करते समय पुलिस ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया।

इस संबंध में कोतवाली मसूरी में मु.अ.सं. 29/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305, 317(2) और 331(4) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. जगहीर सिंह (38 वर्ष), पुत्र रणजीत सिंह, निवासी ग्राम जसूवती गाँव शेरूड़, जिला संगरूर, पंजाब।
  2. तरणप्रीत सिंह (30 वर्ष), पुत्र रणजीत सिंह, निवासी ग्राम कमालपुर, जिला संगरूर, पंजाब।

बरामदगी

  • विभिन्न कंपनियों के 09 नए, पुराने एवं मरम्मत के लिए आए मोबाइल फोन
  • मोबाइल संबंधी उपकरण (चार्जर, एडाप्टर, डेटा केबल)
  • घटना में प्रयुक्त हथौड़ा
  • हीरो होंडा मोटरसाइकिल

पुलिस टीम

  • अपर उपनिरीक्षक गोपाल सिंह चौहान
  • कांस्टेबल अजीत
  • हेड कांस्टेबल (होमगार्ड) सोबत
  • हेड कांस्टेबल (होमगार्ड) अंकित
Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

उत्तराखण्ड सरकार का बड़ा फैसला: संस्कृत आयोग गठन की प्रक्रिया शुरू, देशभर से मांगे सुझाव

Outlook Samachar

रोमांच बना जानलेवा! धारी देवी दर्शन से लौटे 21 वर्षीय युवक की बंजी जंपिंग के बाद संदिग्ध मौत

Outlook Samachar

बदरी-केदार मंदिरों में दान व्यवस्था पर सख्ती, चढ़ावे में गड़बड़ी की आशंका से BKTC अलर्ट

Outlook Samachar

Leave a Comment