23.3 C
Dehradun, IN
July 27, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादूनशिक्षा

उत्तराखंड में 69 विशेष शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सौंपे नियुक्ति पत्र

प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज गढ़वाल मंडल के अंतर्गत चयनित 69 सहायक अध्यापक (एल.टी.) (विशेष शिक्षा) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने सभी नवनियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा उपलब्ध कराने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।

गढ़वाल मंडल के 69 विशेष शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र

विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा श्रीनगर में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में आज उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित गढ़वाल मंडल के 69 सहायक अध्यापक (एल.टी.) (विशेष शिक्षा) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें पौड़ी जनपद में 21, चमोली और देहरादून में 9-9, उत्तरकाशी 8, रुद्रप्रयाग 4, हरिद्वार 1 और टिहरी गढ़वाल में 17 नव चयनित शिक्षक शामिल हैं।

श्रीनगर में शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने वितरित किये नव चयनित शिक्षकों को नियुक्त पत्र

इस अवसर पर डॉ. रावत ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों के कंधों पर उत्तराखंड के भविष्य को संवारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सभी शिक्षक पूर्ण संवेदनशीलता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने में योगदान देंगे।

उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था और अधिक सशक्त बनेगी

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और समावेशी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विद्यालयों के आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, डिजिटल शिक्षा, शिक्षक प्रशिक्षण, कौशल विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिससे प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध हो सके।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त विशेष शिक्षक दिव्यांग और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

खुल गए भू -बैकुंठ धाम के कपाट अब आम श्रद्धालु कर सकेंगे पूजा-अर्चना

Outlook Samachar

उत्तराखंड SC-ST छात्रवृत्ति घोटाला: ED ने 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां की अटैच

Outlook Samachar

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने 187 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, PCS 182 चयनित शामिल

Outlook Samachar

Leave a Comment