24.8 C
Dehradun, IN
July 26, 2026
https://outlooksamachar.com/
अपराधउत्तराखंडदेहरादून

ऑपरेशन प्रहार: देहरादून में 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के 6 दोपहिया वाहन बरामद

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रेमनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी की कई घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 6 दोपहिया वाहन भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सुनसान स्थानों की पहले रेकी करते थे और मौका मिलते ही बाइक एवं स्कूटी चोरी कर उन्हें जिले से बाहर बेचने की फिराक में थे।

पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को ओम अग्रवाल ने बिधौली क्षेत्र से अपनी स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर कोतवाली प्रेमनगर में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और वाहन चोरी के पुराने आरोपियों का भी सत्यापन किया। लगातार की गई जांच और चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो संदिग्धों को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने देहरादून के अलग-अलग इलाकों से पांच अन्य दोपहिया वाहन चोरी करने की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर प्रेमनगर स्थित एक खंडहर से चोरी के वाहन बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दोनों आपस में पुराने दोस्त हैं और नशे के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए वे सुनसान स्थानों पर खड़े दोपहिया वाहनों को चोरी कर लेते थे। बरामद स्कूटी बिधौली हॉस्टल के बाहर से तथा एक मोटरसाइकिल नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से चोरी की गई थी। अन्य वाहन भी देहरादून के विभिन्न स्थानों से चोरी कर खंडहर में छिपाए गए थे, जिन्हें बाद में गैर-राज्य में बेचने की योजना थी। बरामद अन्य वाहनों के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  • जावेद पुत्र मोमिन, निवासी अम्बीवाला, थाना प्रेमनगर, उम्र 22 वर्ष।
  • वंश कुमार पुत्र राजकुमार, निवासी विंग नंबर-6, प्रेमनगर, उम्र 20 वर्ष।

बरामद वाहन

  • स्कूटी UK07FE-0453
  • मोटरसाइकिल UK07AQ-9940
  • अपाची RTR 180 (बिना नंबर प्लेट)
  • टीवीएस रेंजर UK16F4673
  • एक्टिवा RJ05TS1301
  • पल्सर NS 200 UK07AW7606

पुलिस ने बताया कि बरामद अन्य वाहनों के संबंध में भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है तथा आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।

Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

देहरादून महायोजना-2041 पर छठे दिन भी उमड़ा जनसैलाब, रायपुर क्षेत्र के लोगों ने रखी विकास की प्राथमिकताएं

Outlook Samachar

राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई: दिवंगत निरीक्षक मनोज मनराल को मुख्यमंत्री व डीजीपी ने दी श्रद्धांजलि

Outlook Samachar

रुड़की को मिली खेलों की बड़ी सौगात: CM धामी ने 3.75 करोड़ के अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया लोकार्पण, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

Outlook Samachar

Leave a Comment