23.1 C
Dehradun, IN
July 21, 2026
https://outlooksamachar.com/
अपराधउत्तराखंडदेहरादून

नाबालिक बालक के साथ अश्लील हरकत कर गलत काम करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून । प्रेमनगर निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना प्रेमनगर पर एक लिखित तहरीर दी कि उनका 15 वर्षीय पुत्र प्रेमनगर के एक निजि विद्यालय में पढ़ता है, पिछले कुछ समय से उसके अकेले व काफी गुमशुम रहने पर उनके द्वारा जब उससे बात की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि उनके विद्यालय के प्राचार्य/प्रबन्धक डॉ0 सार्थक द्वारा उसके साथ अश्लील एवं गलत काम किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0- 142/26 धारा- 5(एफ)/6/7/8 पोक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल अभियोग में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रेमनगर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग में नामजद अभियुक्त डॉ0 एस० वोहरा सार्थक को गिरफ्तार किया गया, जिसे मां0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त:-

डॉ० एस० वोहरा सार्थक पुत्र स्व0 जगन्नाथ वोहरा, स्कूल प्रबंधक/प्रधानाचार्य कैम्ब्रिज स्कूल पौंधा, बिधौली, प्रेमनगर देहरादून, उम्र- 57 वर्ष

Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

नंधौर अभयारण्य में AI तकनीक से होगी पक्षियों की निगरानी, वन विभाग को मिली बड़ी सफलता

Outlook Samachar

मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा

Outlook Samachar

देहरादून: पूर्व मुख्य सचिव के बेटे पर 15 लाख की ठगी का आरोप, फर्जी अफसर बनकर लगाया लाखों का चूना

Outlook Samachar

Leave a Comment