25.8 C
Dehradun, IN
July 14, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंड

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी कांड: आज धाम पहुंचेगी हाई लेवल जांच समिति, CCTV और डिजिटल रिकॉर्ड से खुलेंगे बड़े राज!

देहरादून। चढ़ावा चोरी की जांच को शासन स्तर पर गठित उच्चस्तरीय जांच समिति मंगलवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर मौके पर जांच शुरू करेगी। समिति मंदिर परिसर, नगद चढ़ावा गणना कक्ष, अभिलेखों, सीसीटीवी व्यवस्था और चढ़ावे के प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण करेगी।

शासन ने इस प्रकरण को श्रद्धालुओं की आस्था और मंदिर प्रबंधन की पारदर्शिता से जुड़ा संवेदनशील मामला मानते हुए जांच के दायरे को व्यापक रखा है।

सीसीटीवी व्यवस्था और चढ़ावे के प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण होगा

शासन की जांच समिति मंडलायुक्त आनंद स्वरूप के नेतृत्व में बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे के संग्रह, सुरक्षित भंडारण, गणना, अभिलेखीकरण और बैंक में जमा करने तक की पूरी व्यवस्था का परीक्षण करेगी। इसके साथ ही जांच समिति संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों से भी पूछताछ कर सकती है।

रजिस्टर और डिजिटल रिकॉर्ड का मिलान भी किया जाएगा

जांच के दौरान उपलब्ध दस्तावेजों, रजिस्टरों तथा डिजिटल रिकॉर्ड का मिलान भी किया जाएगा, ताकि किसी भी स्तर पर हुई अनियमितता का पता लगाया जा सके। मामले में एसआईटी ने आरोपित प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है।

जांच एजेंसियां सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य दस्तावेजों के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि चढ़ावा चोरी एक व्यक्ति तक सीमित थी या इसके पीछे कोई तंत्र भी सक्रिय था।
Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

उत्तराखंड बन रहा फार्मा हब

Outlook Samachar

हरक सिंह रावत अपने आप में एक कैरेक्टर हैं, उनके कैरेक्टर की पीएचडी है… चुनाव में करेंगे पोस्टमार्टम

Outlook Samachar

देवप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: बस से आमने-सामने भिड़ी बुलेट, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल

Outlook Samachar

Leave a Comment