24.8 C
Dehradun, IN
July 14, 2026
https://outlooksamachar.com/
अपराधउत्तराखंड

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रामनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि 12 जुलाई को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनीषके पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

चेकिंग के दौरान शिवलालपुर तिराहा से आगे हिल टाउन होटल, काशीपुर-रामनगर रोड पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर चैक किया गया। तलाशी के दौरान बाइक संख्या UK06V-2398 के वाइजर से काले रंग की पन्नी में रखी 7.34 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में बाइक सवार दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वे स्मैक काशीपुर से खरीदकर लाए थे, जिसका कुछ हिस्सा स्वयं सेवन करते थे तथा शेष अधिक कीमत पर बेचते थे।

इस संबंध में कोतवाली रामनगर में धारा 8/21/27/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त विजय नेगी पुत्र कमल सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी धोबीघाट, गुल्लरघट्टी, रामनगर, जनपद नैनीताल व मो. आलम पुत्र इश्क अहमद, उम्र 25 वर्ष, निवासी कदीमा मस्जिद के पास, रामनगर, जनपद नैनीताल शामिल हैं। इनके पास से 7.34 ग्राम अवैध स्मैक

मोटरसाइकिल संख्या यूके 06वी-2398 बरामद की गई।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार, उपनिरीक्षक ललित पांडे, हेड कांस्टेबल गगन भंडारी
कांस्टेबल अमित कुमार
कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह शामिल थे।

Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना! केंद्र सरकार ने बढ़ाए शुल्क, जानिए सामान्य और तत्काल सेवा की नई फीस

Outlook Samachar

मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि’ को गति देने हेतु उत्तराखण्ड पुलिस की महत्वपूर्ण गोष्ठी

Outlook Samachar

आर जी हॉस्पिटल्स द्वारा आयोजित देहरादून के सबसे बड़े मैराथन ने हासिल की अपार सफलता

Outlook Samachar

Leave a Comment