23.7 C
Dehradun, IN
August 24, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादून

धामी कैबिनेट बैठक का समय बदला, आज शाम 4:30 बजे सचिवालय में होंगे कई अहम फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक अब सुबह के बजाय शाम को आयोजित होगी। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के चलते बैठक के समय में बदलाव किया गया है। अब कैबिनेट की बैठक शाम 4:30 बजे सचिवालय में होगी।

बैठक में राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य, कार्मिक, सैनिक कल्याण, पर्यटन, आपदा प्रबंधन और गृह विभाग से संबंधित विभिन्न प्रस्ताव मंत्रिमंडल के समक्ष रखे जा सकते हैं। इन प्रस्तावों पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों का रास्ता साफ हो सकता है।

पहले यह बैठक शुक्रवार सुबह 9:00 बजे प्रस्तावित थी, लेकिन मुख्यमंत्री के दिल्ली कार्यक्रम के कारण इसके समय में संशोधन किया गया। ऐसे में अब शाम को होने वाली इस बैठक पर प्रदेशभर की नजरें टिकी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि बैठक में जनहित और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

18 जुलाई से देहरादून-रामनगर के बीच शुरू होगी सीधी ट्रेन, पर्यटन और यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Outlook Samachar

हरिद्वार: ICICI बैंक से 50 लाख की ठगी का खुलासा, फर्जी आधार से डेबिट कार्ड बनवाकर महिला समेत 3 गिरफ्तार

Outlook Samachar

लालकुआं-बेंगलुरु विशेष ट्रेन को मिला नियमित दर्जा, नया नंबर जारी

Outlook Samachar

Leave a Comment