23.7 C
Dehradun, IN
August 24, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादून

केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा : 2027 की जीत की नींव तैयार करने का प्रयास

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचे

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल आज देहरादून पहुंचे। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में उनके स्वागत में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और पुष्पगुच्छों से भव्य अभिनंदन किया।

वेणुगोपाल ने जिला एवं महानगर अध्यक्षों के साथ विस्तृत बैठक की और जिलों के राजनीतिक समीकरणों तथा संगठन विस्तार की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने प्रदेश कांग्रेस की नवगठित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की।

PAC बैठक में बनी 2027 की रणनीति

बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित शीर्ष नेताओं ने आगामी चुनावों को लेकर गहन चर्चा की। राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात, जमीनी स्तर पर चक्रव्यूह रचने और रणनीतिक रोडमैप पर मंथन हुआ।

फ्रंटल संगठनों को एकजुटता का मंत्र

दौरे के पहले दिन वेणुगोपाल ने पार्टी के सभी आनुषंगिक संगठनों, फ्रंटल यूनिट्स, विभागों और प्रकोष्ठों के प्रमुखों के साथ विशेष समीक्षा बैठक की। उन्होंने सख्ती से कहा कि सभी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ 2027 के चुनावी मैदान में उतरना होगा।

उन्होंने फ्रंटल संगठनों (युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल आदि) को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं, भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब करें और जन आंदोलन की तैयारी करें। सभी विंगों को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और युवाओं-महिलाओं को बड़े पैमाने पर पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार

केसी वेणुगोपाल के दौरे और उनके ‘एकजुटता के मंत्र’ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पार्टी अब 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयारियों में जुट गई है।

इस मौके पर उपस्थित प्रमुख नेता:

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, गोविंद सिंह कुंजवाल, काजी निजामुद्दीन, प्रदीप टम्टा, बिजेंद्र जाति, रवि बहादुर, महेंद्र पाल, करण माहरा, तिलक राज बेहड़, मदन बिष्ट, विक्रम नेगी, मनोज तिवाड़ी, हरीश धामी, लखपत बुटोला, आदेश चौहान, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, हीरा सिंह बिष्ट, ललित फरस्वां, राजेंद्र शाह, राजेंद्र भंडारी, विजय सारस्वत, ज्योति रौतेला, हेमा पुरोहित सहित सभी जिला अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेता।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

विदेश भेजने और नौकरी लगवाने के नाम पर 75 लाख की ठगी, चार के खिलाफ मुकदमा

Outlook Samachar

उत्तराखंड में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का बुरा हाल, ऋषिकेश एम्स अस्पताल में भी इलाज नहीं_हरीश धामी

Outlook Samachar

महाकुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने हरिद्वार में ₹235 करोड़ की 4 मेगा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Outlook Samachar

Leave a Comment