28.2 C
Dehradun, IN
August 20, 2026
https://outlooksamachar.com/
अपराधउत्तराखंड

डांस बार की आड़ में सेक्स रैकेट का खुलासा, रामनगर में 52 लोग पकड़े गए, 10 युवतियां रेस्क्यू

रामनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में रामनगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक रिसॉर्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से संचालित किए जा रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कुल 52 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि 10 युवतियों को रेस्क्यू किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पकड़े गए लोग नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, रिसॉर्ट में कथित रूप से डांस बार और देह व्यापार संचालित किया जा रहा था।

जांच में होटल कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान बिना लाइसेंस संचालित बार से भारी मात्रा में नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। छापेमारी के बाद रिसॉर्ट का मैनेजर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Outlook Samachar

रानीखेत में दर्दनाक सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी डस्टर, दो लोगों की मौत

Outlook Samachar

बागेश्वर:पुलिस ने तस्करी कर रहे दो अभियुक्तों को 300 ग्राम अवैध चरस के साथ किया गिरफ्तार

Outlook Samachar

Leave a Comment