24.9 C
Dehradun, IN
August 13, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंड

अल्मोड़ा सड़क हादसा: लमगड़ा के चायखान के पास खाई में गिरी कार, 4 की मौत, 2 गंभीर घायल

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। लमगड़ा क्षेत्र के चायखान के पास एक कार अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग लमगड़ा बाजार से अपने घर लौट रहे थे। चायखान के पास अचानक वाहन चालक का नियंत्रण कार से हट गया और देखते ही देखते कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो गंभीर घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

Breaking: ‘AGHORA’ यूट्यूब गैंग गिरफ्तार! तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों की ठगी का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

Outlook Samachar

देहरादून 500 किलो गौमांस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Outlook Samachar

देहरादून में आजादी का भव्य जश्न: परेड ग्राउंड में CM धामी करेंगे ध्वजारोहण, गूंजेगा राष्ट्रगान

Outlook Samachar

Leave a Comment