29.9 C
Dehradun, IN
August 8, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंड

रानीखेत में दर्दनाक सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी डस्टर, दो लोगों की मौत

अल्मोड़ा, 23 जून। जनपद अल्मोड़ा के रानीखेत क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में डस्टर वाहन गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसा कोतवाली रानीखेत क्षेत्र के सोनी बिनसर के पास हुआ, जहां वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

जिला नियंत्रण कक्ष (डीसीआर) से सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ पोस्ट भिकियासैंण से उप निरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि डस्टर वाहन बीती रात दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया था। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे, जिनकी हादसे के दौरान मौके पर ही मौत हो गई।

एसडीआरएफ की टीम ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और विषम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को करीब 200 मीटर गहरी खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतकों की पहचान

  • जीवन चंद्र जोशी, पुत्र पूरन सिंह जोशी, निवासी हल्द्वानी।
  • दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

एसडीआरएफ ने एक बार फिर कठिन पर्वतीय परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल रेस्क्यू अभियान संचालित कर शवों को बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

Breaking News: होमगार्ड विभाग में बड़ा खेल! पहले उपनल कर्मी को हटाया, फिर वापस लिया? मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की साजिश तो नहीं

Outlook Samachar

नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा

Outlook Samachar

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की साजिश नाकाम की उत्तराखंड के सभी थानों को बम विस्फोट की धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया

Outlook Samachar

Leave a Comment