24 C
Dehradun, IN
August 3, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तराखंडदेहरादून

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले देहरादून में ‘रन फॉर योगा’, मुख्यमंत्री धामी ने किया नेतृत्व

देहरादून। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों, अधिकारियों और आम नागरिकों ने दौड़ में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘रन फॉर योगा’ केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, सकारात्मक सोच और योग को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त अभियान है। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदियों से योग, आध्यात्मिक साधना और ऋषि-मुनियों की तपस्थली रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज दुनिया के 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग का अभ्यास कर रहे हैं।

उन्होंने युवाओं से नियमित योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ एवं अनुशासित युवा ही देश और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को योग, आयुर्वेद, वेलनेस और प्राकृतिक चिकित्सा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। नई योग नीति के तहत योग एवं ध्यान केंद्रों को बढ़ावा देने के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक विनोद चमोली, मेयर सौरभ थपलियाल, सचिव आयुष रंजना राजगुरु, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और एसएसपी परमेंद्र डोभाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

आर जी हॉस्पिटल्स द्वारा आयोजित देहरादून के सबसे बड़े मैराथन ने हासिल की अपार सफलता

Outlook Samachar

अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील

Outlook Samachar

रुद्रप्रयाग: सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में भारी भूस्खलन, 10 किमी लंबा जाम; 15 जुलाई तक बारिश का अलर्ट

Outlook Samachar

Leave a Comment