• Home
  • उत्तराखंड
  • 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा मंथन, देहरादून आ रहीं प्रभारी कुमारी सैलजा
Image

2027 चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा मंथन, देहरादून आ रहीं प्रभारी कुमारी सैलजा

देहरादून: एक बार फिर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और सांसद कुमारी सैलजा उत्तराखंड दौरे पर आ रहीं हैं. उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा 17 और 18 जून को देहरादून में मौजूद रहेंगी. इन दिनों वे संगठन को मजबूत करने के साथ ही आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर वरिष्ठ नेताओं, सभी प्रकोष्ठों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठकें करने जा रही हैं.

कांग्रेस नेता अमरेंद्र बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया 17 जून को पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा देहरादून दौरे पर आ रही हैं. उन्होंने बताया कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों और जिला अध्यक्षों के साथ उनकी बैठक प्रस्तावित है. उन्होंने बताया कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा संगठन समन्वय के साथ-साथ आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी के नेताओं के साथ विचार विमर्श करेंगी. इस दौरान वह पार्टी के सभी अनुषांगिक संगठनों, विभागों,प्रकोष्ठों और सभी जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मजबूती को लेकर चर्चा करेंगी.

इसके अलावा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा भी करेंगी.कांग्रेस नेता अमरेंद्र बिष्ट ने कहा कि पार्टी की तरफ से पिछले समय में जो काम किए गए हैं, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी यहां आकर उन कामों को धार देने जा रही हैं.

दरअसल कांग्रेस महासचिव और उत्तराखंड की कुमारी शैलजा 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, राज्य में पार्टी संगठन को जमीन स्तर पर मजबूत करने के लिए निरंतर उत्तराखंड दौरे कर रही हैं. इन दोनों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही बूथ लेवल की तैयारी की समीक्षा करना भी है. वह एक बार फिर देहरादून आकर मुख्य रूप से संगठनात्मक रणनीति पर उत्तराखंड के नेताओं के साथ व्यापक चर्चा करने जा रही हैं. वहीं, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस उनके प्रस्तावित दौरे की तैयारी में जुटी हुई है.

Releated Posts

बड़ी खबर: E100 इथेनॉल फ्यूल को मिली मंजूरी, भारत में जल्द दौड़ेंगी 100% इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियां

नई दिल्ली: भारत की ईंधन आत्मनिर्भरता और ग्रीन एनर्जी की दिशा में केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया…

ByByOutlook Samachar Jun 14, 2026

खटीमा में आस्था का महासंगम: सीएम धामी ने शिव-हनुमान प्रतिमाओं का किया भव्य अनावरण, गूंजे जयकारे

खटीमा, 14 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बंडिया क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की…

ByByOutlook Samachar Jun 14, 2026

बिग ब्रेकिंग: UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा संपन्न, 72.62% अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग।

देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा विभिन्न स्नातक स्तरीय पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी परीक्षा…

ByByOutlook Samachar Jun 14, 2026

टपकेश्वर मंदिर किनारे तमसा नदी में चला विशेष स्वच्छता अभियान: मंत्री गणेश जोशी ने दिया स्वच्छता का संदेश

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के…

ByByOutlook Samachar Jun 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top