• Home
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के मिशन में एसटीएफ को बड़ी सफलता
Image

उत्तराखण्ड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के मिशन में एसटीएफ को बड़ी सफलता

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” के विजन तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ के निर्देशन में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आये शस्त्र लाइसेंसों की वैधता एवं सत्यता की व्यापक जांच की जा रही है।

इसी क्रम में एसटीएफ द्वारा की गई गहन जांच एवं साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 04.06.2026 को जनपद ऊधमसिंहनगर के थाना कोतवाली काशीपुर में FIR संख्या-213/2026 अन्तर्गत धारा 318(4), 338, 336(3), 340, 61(2), 3(5), 111 बीएनएस पंजीकृत करायी गयी थी।

उक्त मुकदमे की विवेचना के दौरान दिनांक 12.06.2026 की देर रात्रि एसएसपी एसटीएफ के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए एसटीएफ टीम ने जनपद ऊधमसिंहनगर के सितारगंज-रुद्रपुर क्षेत्र में दबिश देकर दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

एसएसपी एसटीएफ का बयान-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखण्ड ने बताया कि वर्ष 2026 के प्रारम्भ से ही राज्य में फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों तथा कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से अवैध शस्त्र लाइसेंस तैयार करने वाले गिरोहों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पिछले लगभग एक माह से एसटीएफ की टीमें इस पूरे नेटवर्क की परत-दर-परत जांच में जुटी हुई थीं।
उन्होंने बताया कि टीम द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट एवं संकलित साक्ष्यों के आधार पर काशीपुर कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराया गया, जिसके बाद एसटीएफ लगातार एक के बाद एक प्रभावी कार्रवाई करते हुए इस संगठित नेटवर्क को ध्वस्त करने में लगी हुई है।

एसएसपी एसटीएफ ने कहा कि “फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों का यह खेल केवल कानून का उल्लंघन नहीं बल्कि समाज और राज्य की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। एसटीएफ इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाएगी। जांच में जिस किसी व्यक्ति, दलाल, लाइसेंस धारक अथवा सहयोगी की भूमिका सामने आएगी, उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।”

अब तक की एसटीएफ कार्रवाई
✔ राज्य के विभिन्न जनपदों में 03 अभियोग पंजीकृत
✔ 09 अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
✔ 14 अवैध शस्त्र बरामद
✔ 341 कारतूस बरामद
✔ बड़ी संख्या में संदिग्ध एवं फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

एसटीएफ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को किसी फर्जी, संदिग्ध अथवा अवैध शस्त्र लाइसेंस के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल एसटीएफ को अवगत कराएं। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

गिरफ्तार अभियुक्त-

1. करनजीत सिंह पुत्र नाजर सिंह, निवासी ग्राम भुड़िया कॉलोनी, थाना बहेड़ी, जनपद बरेली (उ0प्र0), हाल निवासी/संचालक रेस्टोरेंट सरदार जी, सितारगंज, ऊधमसिंहनगर, उम्र 35 वर्ष।
2. विक्रमजीत सिंह तूर पुत्र अजयपाल सिंह, निवासी नियर मंडी, सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 36 वर्ष।

बरामदगी –

* 01 पिस्टल सेमी ऑटोमैटिक .30 बोर
* 01 पिस्टल सेमी ऑटोमैटिक .32 बोर
* 31 जिंदा कारतूस (.30 एवं .32 बोर)

एसटीएफ टीम-

1. निरीक्षक अरुण कुमार
2. निरीक्षक एम०पी० सिंह
3. उपनिरीक्षक जगदीप नेगी
4. उपनिरीक्षक प्रकाश भगत
5. अपर उपनिरीक्षक सत्येन्द्र गंगोला
6. हेड कांस्टेबल मनोज बवाड़ी
7. कांस्टेबल रवि बोरा
8. हेड कांस्टेबल गोविन्द बिष्ट
9. कांस्टेबल गुरवंत सिंह
10. हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कनवाल
11. हेड कांस्टेबल मोहित वर्मा
12. हेड कांस्टेबल चालक संजय कुमार

Releated Posts

उत्तराखंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी जल्द होगी शुरू, स्पोर्ट्स साइंस और जर्नलिज्म में मिलेंगे करियर के नए अवसर

हल्द्वानी। उत्तराखंड को खेल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए…

ByByOutlook Samachar Jun 13, 2026

UKSSSC स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा 14 जून को, 449 केंद्रों पर AI निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा 14 जून को प्रदेश में 449 केंद्रों पर…

ByByOutlook Samachar Jun 13, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न

देहरादून। देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को देहरादून स्थित…

ByByOutlook Samachar Jun 13, 2026

नैनीताल में बड़ा हादसा: बेकाबू जल संस्थान का ट्रक भीड़ में घुसा, दिल्ली की दो महिला पर्यटक गंभीर घायल

नैनीताल: जनपद Nainital में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोरकर रख दिया। मल्लीताल के…

ByByOutlook Samachar Jun 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top