24.5 C
Dehradun, IN
July 25, 2026
https://outlooksamachar.com/
अपराधउत्तराखंडदेहरादून

देहरादून: दशहरा ग्राउंड में जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹17,400 नकद और ताश की गड्डी बरामद

देहरादून, 25 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली प्रेमनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए में लगाई गई ₹17,400 की नकदी और ताश की एक गड्डी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई 2026 की रात को गोपनीय सूचना मिली कि प्रेमनगर स्थित दशहरा ग्राउंड में अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और जुआ खेलते हुए तीन व्यक्तियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली प्रेमनगर में उत्तराखंड जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. राव वीरेन्द्र (25 वर्ष), पुत्र राधेश्याम यादव, निवासी नौबिजड़ी गांव, थाना जैसर, जिला गंगानगर, राजस्थान।
  2. ध्रुव भारद्वाज (25 वर्ष), पुत्र मनीष भारद्वाज, निवासी 9, पी.डी. टंडन मार्ग, लक्ष्मण चौक, देहरादून।
  3. सुगम वर्मा (31 वर्ष), पुत्र राजेश कुमार वर्मा, निवासी 19, शिव कॉलोनी, पटेलनगर, देहरादून।

बरामदगी:

  • ₹17,400 नकद
  • ताश की एक गड्डी

एसएसपी देहरादून ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को ऑपरेशन प्रहार के तहत अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

खटीमा में गरजे सीएम धामी: UCC को बताया मां गंगा की धारा, सीमांत क्षेत्रों के विकास का किया बड़ा ऐलान

Outlook Samachar

सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर: महाराज

Outlook Samachar

देहरादून: ‘ऑपरेशन प्रहार’ में बड़ी सफलता, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा स्कूटी बरामद

Outlook Samachar

Leave a Comment