23.8 C
Dehradun, IN
July 29, 2026
https://outlooksamachar.com/
अपराधउत्तर प्रदेशउत्तराखंड

पवनदीप राजन सड़क हादसे में हुए गंभीर रूप से घायल ,दिल्ली रेफर किया गया ।

देहरादून/ सिंगर पवनदीप राजन अपने दो अन्य साथियों के साथ कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए, पवनदीप राजन अपने साथियों के साथ उत्तराखंड से दिल्ली की ओर जा रहे थे यह हादसा अमरोहा के पास गजरौला में उसे वक्त हुआ जब पवनदीप राजन उत्तराखंड से दिल्ली की तरफ जा रहे थे , उनकी हेक्टर कर भी इस हादसे में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई । बताया जा रहा है कि पवनदीप और उनकी कार में सवार दो अन्य लोग भी बुरी तरह घायल हुए हैं, उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली अस्पताल के लिए रेफर किया गया है । मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर कार दुर्घटना की जानकारी जुटा रही है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने एक्स हैंडल पर पवनदीप राजन के जल्द स्वस्थ होने की पोस्ट शेयर की है । पवनदीप इंडियन आईडल सीजन 12 के विजेता रहे हैं उनकी मधुर आवाज और वाद्य प्रतिभा के लिए वह काफी लोकप्रिय हैं, इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

कैंची धाम मेले में जाने से पहले पढ़ लें यह खबर, SSP ने जारी किए महत्वपूर्ण निर्देश

Outlook Samachar

उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव: इस बार ‘हरेला’ पर होगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे

Outlook Samachar

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत

Outlook Samachar

Leave a Comment