23.1 C
Dehradun, IN
July 30, 2026
https://outlooksamachar.com/
उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

प्रयागराज महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आस्था की डुबकी लगाते हुए सनातन संस्कृति के प्रति आस्था दिखाई, श्रवण कुमार के रूप में अपनी माता और परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ के दर्शन किए

प्रयागराज/ प्रयागराज महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगाई आस्था की डुबकी, सनातन संस्कृति के प्रति आस्था दिखी श्रवण रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचे हैं उनके साथ उनकी माता पत्नी और बेटे भी शामिल हैं। महाकुंभ में सीएम धामी अपनी मां को संगम दर्शन और कुंभ में स्नान और जलाभिषेक करवाया। इस समय पूरे देश की निगाहें प्रयागराज महाकुंभ पर टिकी हुई हैं, जहां आस्था की गंगा प्रवाहित हो रही है। हर श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान कर स्वयं को आध्यात्मिक रूप से धन्य महसूस कर रहा है। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सपरिवार प्रयागराज पहुंचे और श्रद्धा के साथ संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार त्रिवेणी संगम में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मुख्यमंत्री धामी पारंपरिक सनातनी वेशभूषा में नजर आए,मुख्यमंत्री धामी को अक्सर ‘धर्म रक्षक धामी’ के नाम से जाना जाता है, और आज की यह तस्वीर इस उपाधि को सार्थक करती है। राजनीति में अक्सर जनेऊ चुनावी रंग में लिपटा नजर आता है, लेकिन धामी के कंधे पर यह पवित्र धागा उनकी सनातन परंपरा और धर्म के प्रति गहरी आस्था को दर्शा रहा है। मुख्यमंत्री धामी की यह तस्वीर तब और भी भावुक कर देने वाली हो गयी जब वे अपनी माता जी को स्वयं संगम में स्नान के लिए ले गए और जलाभिषेक करवाया यह उनकी माता के प्रति असीम श्रद्धा और कृतज्ञता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह धार्मिक रूप लोगों को खासा प्रभावित कर रहा है। महाकुंभ में उमड़ी भीड़ के बीच उनकी यह यात्रा एक प्रेरणादायक संदेश देती है कि धर्म और परंपराएं केवल दिखावे के लिए नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न हिस्सा होनी चाहिए।
Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

Related posts

उत्तराखंड राज्य में 21000 रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट और लाखों मेडिकल स्टोर आखिर कैसे चल रहे? ड्रग कंट्रोलर से की कार्रवाई की मांग

Outlook Samachar

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिन तक उत्तराखंड में ,सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर में शादी समारोह में होंगे शामिल

Outlook Samachar

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

Outlook Samachar

Leave a Comment