कृषि को विकसित और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से, 29 मई से 12 जून तक चलने वाले ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025’ की रूपरेखा तय करने के लिए, केंद्रीय कृषि मंत्री- शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में ,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए, बैठक आयोजित हुई। इसमें उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भी, वर्चुअली हिस्सा लिया। बैठक में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया, कि उत्तराखंड में वर्ष 2007 से खरीफ और रबी सत्रों में, कृषि महोत्सव आयोजित, किए जा रहे हैं। इसके तहत कृषि रथों के माध्यम से, वैज्ञानिक- गांव-गांव जाकर किसानों को नई तकनीकों और योजनाओं से अवगत, कराते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में इस अभियान को पूरी गंभीरता के साथ लागू, किया जाएगा। बैठक में उत्तराखंड सरकार की ओर से ‘घेरबाड़ योजना’ के लिए, केंद्र से सहयोग की मांग भी की गई, ताकि पर्वतीय क्षेत्रों में खेती को संरक्षित और लाभकारी, बनाया जा सके। अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिक टिकाऊ खेती, खरीफ फसलों के प्रबंधन, पशुपालन, मत्स्यपालन जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी, गांव-गांव जाकर देंगे।

विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड पूरी तरह तैयार – गणेश जोशी
Releated Posts
डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन
देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…
राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित
देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…
भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई
देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…















