केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखंड में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाओं को चरणबद्ध तरीके से स्वीकृति देने का भरोसा दिया है। देहरादून के एक होटल में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में गडकरी ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से 50 से अधिक रोपवे परियोजनाओं के प्रस्ताव भेजे गए हैं, जिनकी समीक्षा नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड द्वारा की जा रही है। स्वीकृति प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। उत्तराखंड सरकार ने मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली 508 किलोमीटर लंबी 20 रोपवे परियोजनाओं को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित करने का अनुरोध किया है। इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 8000 करोड़ रुपये है। पहले चरण में भूमि अधिग्रहण और हस्तांतरण प्रक्रिया के लिए 1000 करोड़ रुपये की मांग केंद्र को भेजी गई है। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने राज्य में राजमार्गों के चौड़ीकरण, एलिवेटेड रोड और पुल निर्माण को लेकर भी सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार की ओर से प्रस्ताव मिलने पर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराए जाएंगे। देहरादून की यातायात समस्या को देखते हुए गडकरी ने डबल डेकर हवा में चलने वाली बस सेवा शुरू करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को जल्द भेजा जाए।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखंड में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाओं को स्वीकृति देने का दिया भरोसा
Releated Posts
डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन
देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…
राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित
देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…
भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई
देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…















