• Home
  • Uncategorized
  • मॉनसून की दस्तक से बदला उत्तराखंड का मौसम, कई जिलों में बारिश का दौर शुरू
Image

मॉनसून की दस्तक से बदला उत्तराखंड का मौसम, कई जिलों में बारिश का दौर शुरू

देहरादून- प्रदेश में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की सक्रियता के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। कई जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, जिससे तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। राजधानी देहरादून में रविवार सुबह से ही रुक-रुक कर हल्की और मध्यम बारिश का क्रम जारी रहा, जिससे आम जनजीवन पर भी असर पड़ा है।

मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में आज और आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बनी हुई है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

राज्य में मॉनसून के साथ खेती-किसानी कार्यों को भी गति मिलने की उम्मीद है, वहीं पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और जलभराव जैसी संभावित आपदाओं को लेकर प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। बारिश के इस नए दौर ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं आपदा प्रबंधन एजेंसियों की जिम्मेदारी भी बढ़ा दी है।

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025
2 Comments Text
  • stoimost ohrani_lsOa says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    расчет охранных услуг https://rabochiy.site/ .
  • OurdeMus says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Купить Хавал – только у нас вы найдете разные комплектации. Быстрей всего сделать заказ на haval официальный дилер можно только у нас! haval цена в москве хавал цена 2025 – https://www.havalmsk1.ru
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top