• Home
  • Culture
  • नवरात्रि के अवसर पर देहरादून के इन दो स्थानों पर मिले गौवंश के अवशेष, हुआ हंगामा
Image

नवरात्रि के अवसर पर देहरादून के इन दो स्थानों पर मिले गौवंश के अवशेष, हुआ हंगामा

नवरात्रि के अवसर पर राजधानी देहरादून में गौवंश के अवशेष मिलने पर जमकर हंगामा हुआ है. संरक्षित पशु वध के विरोध में लोगों ने रायपुर चौक के पास राजकीय पशु चिकित्सालय के बाहर जाम लगा दिया। यहां पशु के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। नवरात्र के दौरान पशु वध की घटना से लोगों में आक्रोश नजर आया। लोग जाम लगाकर एक घंटे से भी अधिक समय तक नारेबाजी करते रहे। स्थिति संभालने के लिए कई थानों की फोर्स बुलाया गया। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला।

जानकारी के अनुसार, रायपुर क्षेत्र के ईश्वर विहार में एक संरक्षित पशु का वध कर दिया गया। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने उसके अवशेष देखे। जिससे लोगों का आक्रोश भड़क उठा। पुलिस पशु के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय लेकर गई। घटना की सूचना मिलते ही कई संगठनों से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और विरोध-प्रदर्शन करते हुए रायपुर चौक को जाम कर दिया। दोपहर करीब 12.10 बजे एसपी देहात जया बलूनी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसके बाद दोपहर करीब 12:22 पर लोगों ने जाम खोला।

हरबर्टपुर चौक पर भी हुआ हंगामा, बाजार बंद कराया


विकासनगर। ढालीपुर स्थित यमुना नदी किनारे तेरह गोवंश के अवशेष मिलने पर हरबर्टपुर में जमकर हंगामा हुआ। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नदी से अवशेष लाकर हरबर्टपुर चौक पर रख दिए और वहां जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। त्योहार के दिन माहौल खराब न हो इसलिए एसपी विकासनगर रेनू लोहानी सहित कैंट, प्रेमनगर, सेलाकुई, सहसपुर से भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। शांत होने के बजाए प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए हरबर्टपुर बाजार बंद कर दिया।

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top