• Home
  • Business
  • भारतीय सेना ने पिथौरागढ़ में सामुदायिक रेडियो स्टेशन‘पंचशूल पल्स’ का किया उद्घाटन
Image

भारतीय सेना ने पिथौरागढ़ में सामुदायिक रेडियो स्टेशन‘पंचशूल पल्स’ का किया उद्घाटन

रणनीतिक संचार, सांस्कृतिक संरक्षण और सीमावर्ती समुदायों के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए, लेफ्टिनेंट जनरल अनिन्द्या सेनगुप्ता, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, सेंट्रल कमांड ने 23 मई 2025 को पिथौरागढ़ में कुमाऊं क्षेत्र के पहले सामुदायिक रेडियो स्टेशन ‘पंचशूल पल्स’ का उद्घाटन किया।


अग्रिम क्षेत्र में स्थित यह रेडियो स्टेशन भारतीय सेना की एक अभिनव पहल है, जिसका उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को सशक्त बनाना, स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देना, जनहित से जुड़ी जानकारी साझा करना, और पर्यटकों को मौसम तथा मार्ग की स्थिति से अवगत कराना है। यह स्टेशन सेना, सिविल प्रशासन और एल ए सी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) के निकटवर्ती गांवों के नागरिकों के बीच एक प्रभावशाली संचार सेतु के रूप में कार्य करेगा।


‘पंचशूल पल्स’ की टैगलाइन “हिल से दिल तक” है, जो इस रेडियो स्टेशन की स्थानीय समुदाय से निकटता और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाती है। यह सामुदायिक रेडियो स्टेशन क्षेत्रीय भाषाओं और बोलियों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा, जिनमें कुछ प्रमुख कार्यक्रम निम्नलिखित हैं:-
• स्थानीय समस्याओं और सरकारी योजनाओं पर केंद्रित चर्चाएं
• ग्रामीणों, युवाओं, पूर्व सैनिकों और महिला नेतृत्वकर्ताओं के साथ साक्षात्कार
• कुमाऊं की सांस्कृतिक विरासत, लोक संगीत, त्यौहारों और परंपराओं पर आधारित कार्यक्रम
• शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल साक्षरता और आपदा प्रबंधन से जुड़ी जागरूकता
• पर्यटकों और नागरिकों को मौसम एवं सड़कों की जानकारी प्रदान करना
इस रेडियो स्टेशन का नाम ‘पंचशूल पल्स’, पंचशूल पर्वत श्रृंखला से प्रेरित है, जो इस सीमावर्ती क्षेत्र की दृढ़ता और सांस्कृतिक जड़ों का प्रतीक है। यह पहल भारत सरकार के ‘वाइब्रेंट विलेजेज़ प्रोग्राम’ के उद्देश्यों से भी मेल खाती है, जो सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और जागरूकता को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित है।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर, लेफ्टिनेंट जनरल सेनगुप्ता ने परियोजना के लिए सेना और प्रशासन की सराहना की, तथा स्थानीय नागरिकों से ‘पंचशूल पल्स’ को सहयोग देने और इसे अपनी आवाज़ बनाने का आह्वान किया। उन्होंने इस प्रयास को न केवल एक संवाद मंच, बल्कि एक संवेदनशील, समावेशी और सांस्कृतिक रूप से जीवंत पहल के रूप में भी रेखांकित किया।

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025
6 Comments Text
  • Terrence3061 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Very good partnership https://shorturl.fm/68Y8V
  • Kenneth3654 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Good partner program https://shorturl.fm/m8ueY
  • damski_bluzi_fsOi says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Плавен преход между сезони с подходящите дамски блузи елегантни дамски блузи с къс ръкав http://www.bluzi-damski.com .
  • Addison4574 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Good https://shorturl.fm/j3kEj
  • Connie3335 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    https://shorturl.fm/a0B2m
  • Adeline1597 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    https://shorturl.fm/9fnIC
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top