चमोली में समुद्रतल से 11हज़ार 800 फीट की ऊंचाई पर स्थित पंच केदार में से एक चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट आज ब्रह्ममुहूर्त में विधि विधान और पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आज प्रातः मंदिर के पुजारी सुनील तिवारी ने विधि विधान व पूजा अर्चना कर मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोलें। इस से पहले उन्होंने भगवान रुद्रनाथ के विग्रह से ढके हुए स्थानीय बुगला फूलों को हटाया । उसके पश्चात भगवान का श्रृंगार कर पूजा अर्चना की । कपाट बंद होने पर रुद्रनाथ के विग्रह को चारों ओर से स्थानीय बुगला फूलों से ढका जाता है। जो कपाट खुलने पर प्रसाद के रूप में वितरित किए जाते है। भगवान रुद्रनाथ के मंदिर में शिव की मुख की पूजा की जाती है । मंदिर ग्रीष्म काल में 6 माह मई से लेकर अक्टूबर तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहता है । शीतकाल में 6 माह रुद्रनाथ भगवान की पूजा अर्चना गोपीनाथ मंदिर में की जाती है । यह पहुंचने के लिए सागर से 21 किमी की पैदल खड़ी चढ़ाई पार करनी पड़ती है।

रुद्रनाथ के कपाट विधि विधान और पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खुले
Releated Posts
भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई
देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…
परमार्थ निकेतन गंगा तट बना 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का साक्षी, विश्व के 25 से अधिक देशों के राजदूत हुए शामिल
ऋषिकेश-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश के पावन गंगा तट पर एक भव्य योग…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेशी मेहमानों का भराड़ीसैंण, में किया स्वागत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भराड़ीसैंण, गैरसैंण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित…
नदां देवी राजजात यात्रा की सभी तैयारियों में तेजी लाई जाए- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड में 2026 में होने वाली नदां देवी राजजात यात्रा की सभी तैयारियों में तेजी लाई जाए। भव्य…


















