• Home
  • Culture
  • धामी सरकार का बड़ा फैसला- हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल व यूएसनगर जिलों के कुल 15 स्थानों के नाम बदलने का लिया निर्णय
Image

धामी सरकार का बड़ा फैसला- हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल व यूएसनगर जिलों के कुल 15 स्थानों के नाम बदलने का लिया निर्णय

राज्य में 15 स्थानों के पुराने नाम भूल जाइए। सरकार ने इनके नए नाम तय कर दिए हैं। हरिद्वार जिले के भगवानपुर ब्लॉक का औरंगजेबपुर गांव अब शिवाजीनगर कहलाएगा। देहरादून नगर निगम क्षेत्र के मियांवाला वार्ड का नाम रामजीवाला हो जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

धामी सरकार ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल व यूएसनगर जिलों के कुल 15 स्थानों के नाम बदलने का निर्णय लिया है। इसमें एक नगर पंचायत समेत गांव, कस्बे और कई सड़कों के नाम शामिल हैं। घोषणा में सबसे पहला नाम हरिद्वार के गांव औरंगजेबपुर का है। इसका नाम अब शिवाजीनगर हो जाएगा। इसी तरह बहादराबाद के गाजीवाली का नाम आर्यनगर व चांदपुर का ज्योतिबाफुले नगर हो जाएगा। नारसन के मोहम्मदपुर जट काे मोहनपुर जट, खानपुर कुर्सली काे आंबेडकर नगर, खानपुर ब्लॉक के इंदरीशपुर गांव काे नंदपुर, खानपुर गांव काे श्रीकृष्णपुर व रुड़की के अकबरपुर फाजलपुर गांव काे विजयनगर नाम से जाना जाएगा।

देहरादून के मियांवाला वार्ड का नाम रामजीवाला करने का निर्णय लिया गया है। देहरादून के विकासनगर के पीरवाला गांव का नाम केसरीनगर, चांदपुर खुर्द का पृथ्वीराजनगर और सहसपुर ब्लॉक के अब्दुल्लापुर गांव का नाम दक्षनगर हो जाएगा। नैनीताल में नवाबी रोड का नाम भी बदल जाएगा। यह रोड अटल मार्ग कहलाएगी। नैनीताल में पनचक्की से आईटीआई मार्ग गुरु गोलवलकर मार्ग नाम से जाना जाएगा। यूएसनगर की नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम कौशल्यापुरी करने का निर्णय हुआ है।

उत्तराखंड में जनभावनाओं, भारतीय संस्कृति एवं विरासत के अनुरूप जगहों के नाम परिवर्तित किए जा रहे हैं। इससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सकेंगे। –पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top