outlooksamachar

बागेश्वर में रिश्वत लेते जिला सैनिक कल्याण अधिकारी गिरफ्तार

बागेश्वर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डॉ. सुबोध शुक्ला को विजिलेंस टीम ने 50 हजार की रिश्वत...

नरेंद नगर स्थित सिद्ध पीठ मां कुंजापुरी में जल्द बनेगा रोपवे

52 सिद्धपीठों में से एक टिहरी जनपद के नरेंद नगर स्थित सिद्ध पीठ मां कुंजापुरी में अब आवागमन के लिए...

कृषि मंत्री गणेश जोशी से पद्मश्री डॉ. रजनीकांत की शिष्टाचार भेंट, जीआई टैग उत्पादों पर हुई चर्चा

प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से आज हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में...

सम्भागीय परिवहन कार्यालय,देहरादून अब चलाएगा जन जागरूकता अभियान

देहरादून का सम्भागीय परिवहन कार्यालय अब चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाने...

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने निजी विश्वविद्यालयों से पलायन रोकने में सहयोग करने का आह्वान किया

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने निजी विश्वविद्यालयों से प्रदेश में पलायन रोकने में सहयोग करने का आह्वान किया...

यमुनोत्री धाम में “स्वच्छ यमुना, निर्मल यमुना, अविरल यमुना” अभियान के तहत चलाया गया सफाई अभियान

क्षेत्राधिकारी यमुनोत्री / सहायक सेनानायक,SDRF श्री सुशील रावत के कुशल पर्यवेक्षण में “स्वच्छ...

भारतीय सेना ने पिथौरागढ़ में सामुदायिक रेडियो स्टेशन‘पंचशूल पल्स’ का किया उद्घाटन

रणनीतिक संचार, सांस्कृतिक संरक्षण और सीमावर्ती समुदायों के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल...

जिलाधिकारी और एसएसपी देहरादून ने किया आईएसबीटी फ्लाईओवर का निरीक्षण

जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आई0एस0बी0टी0 फ्लाई ओवर का भौतिक...

उत्तरकाशी में सवारियों से भरी बस पलटी, मची अफरा-तफरी

आज दिनांक 23 मई 2025 को जनपद उत्तरकाशी में समय लगभग 10:00 बजे थाना धरासू द्वारा SDRF पोस्ट...

धामी सरकार ने भाजपा के इन 18 और नेताओं को बांटे दायित्व, जाने किसको क्या मिला ?

धामी सरकार ने भाजपा के 18 और नेताओं को दायित्व सौंप दिए हैं। आदेश के अनुसार, गीता रावत को राज्यस्तरीय सतर्कता समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। बलवीर घुनियाल को उपाध्यक्ष जड़ी-बूटी सलाहकार समिति, सुरेन्द्र मोघा को उपाध्यक्ष पशु कल्याण बोर्ड, भुवन विक्रम डबराल को उपाध्यक्ष जड़ीबूटी सलाहकार समिति बनाया गया है। सुभाष बड़थ्वाल को उपाध्यक्ष राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद, पुनीत मित्तल को उपाध्यक्ष नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद, गिरीश डोभाल को उपाध्यक्ष प्रदेशीय मौन परिषद, गीता राम गौड़ को उपाध्यक्ष जनजाति सलाहकार परिषद, डॉ. जयपाल को उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति नियुक्त किया गया।

देशराज कर्णवाल को उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति, अजीत चौधरी को उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य किसान आयोग, प्रताप सिंह पंवार को उपाध्यक्ष राज्य औषधीय पादप बोर्ड और जगत सिंह चौहान को उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति की जिम्मेदारी दी गई।

इसके अलावा शंकर कोरंगा को उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय जलागम परिषद, महेश्वर सिंह महरा को उपाध्यक्ष चाय विकास सलाहकार परिषद, सरदार मनजीत सिंह को सह अध्यक्ष प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति, नवीन वर्मा को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद और अशोक नबयाल को उपाध्यक्ष उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद बनाया गया है। इससे पहले बीते मंगलवार को 20 नामों की पहली सूची के बाद शुक्रवार को दूसरी सूची जारी की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की मंजूरी के बाद सरकार ने देर शाम इसके आदेश किए गए।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनहित में विभिन्न महानुभाव को विभागीय दायित्व सौंपे गये है। सौंपे गये विभागीय दायित्वों से प्रदेश में विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आयेगी तथा उनके प्रभावी अनुश्रवण में भी मदद मिलेगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा निम्न प्रकार से महानुभावों को दायित्व सौंपे गये हैं –

  1. बलवीर घुनियाल उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
  2. सुरेन्द्र मोघा उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड
  3. भुवन विक्रम डबराल उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
  4. सुभाष बर्थवाल उपाध्यक्ष, राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद
  5. पुनीत मित्तल उपाध्यक्ष, नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद
  6. गिरीश डोभाल उपाध्यक्ष, प्रदेशीय मौन परिषद
  7. गीताराम गौड उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद
  8. डा. जयपाल उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति
  9. देशराज कर्णवाल उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति
  10. अजीत चौधरी उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य किसान आयोग।
  11. प्रताप सिंह पंवार उपाध्यक्ष, राज्य औषधीय पादप बोर्ड
  12. जगत सिंह चौहान उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति
  13. गीता रावत अध्यक्ष, राज्य स्तरीय सतर्कता समिति
  14. शंकर कोरंगा उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय जलागम परिषद
  15. महेश्वर सिंह महरा उपाध्यक्ष, चाय विकास सलाहकार परिषद
  16. सरदार मनजीत सिंह सह अध्यक्ष, प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति
  17. नवीन वर्मा उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद्
  18. अशोक नबयाल उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top