• Home
  • Bhakti
  • चमोली जिला प्रशासन ने हेमकुंड साहिब में रोपवे परियोजना निर्माण को लेकर कवायद की शुरू
Image

चमोली जिला प्रशासन ने हेमकुंड साहिब में रोपवे परियोजना निर्माण को लेकर कवायद की शुरू

चमोली जिला प्रशासन ने हेमकुंड साहिब में रोपवे परियोजना निर्माण को लेकर कवायद शुरू कर दी है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में आज इस संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान परियोजना निर्माण के लिये प्रस्ताव तैयार करने के साथ ही भूमि अधिग्रहण को लेकर चर्चा की गई। यहां पर्वतमाला परियोजना के तहत गोविंदघाट से श्री हेमकुंड साहिब तक लगभग 12 किलोमीटर लम्बाई की रोपवे का निर्माण किया जाना है।गोविंदघाट-हेमकुंड रोपवे परियोजना में 6 स्टेशन निर्मित किए जाएंगे। रोपवे निर्माण के बाद एक घंटे की समयावधि में करीब एक हजार एक सौ तीर्थयात्री हेमकुंड जा सकेंगे। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि परियोजना को पारिस्थितिकी तंत्र के अनुकूल बनाया जा रहा है। योजना का निर्माण सभी सुरक्षा मानकों ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना का निर्माण लगभग 2 हजार 730 करोड़ की लागत से किया जाएगा। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब रोपवे निर्माण के लिए उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद ने एन.एच.एल.एम.एल के साथ अनुबंध किया है। जिलाधिकारी ने निर्माणदायी कंपनी को परियोजना निर्माण से क्षेत्र पर होने वाले सामाजिक और पारिस्थितिक प्रभाव की आकलन रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। ताकि परियोजना का निर्माण सुगमता से किया जा सके। गौरतलब है कि वर्तमान मेें तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब तक जाने के लिए 18 किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

चुनाव पारदर्शिता के लिए बीएलओ का प्रशिक्षण शुरू

भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित भारत लोकतंत्र और निर्वाचन प्रबंधन अंतर्राष्ट्रीय संस्थान—IIIDEM में बूथ…

ByByAnkit Kala Jun 23, 2025

परमार्थ निकेतन गंगा तट बना 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का साक्षी, विश्व के 25 से अधिक देशों के राजदूत हुए शामिल

ऋषिकेश-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश के पावन गंगा तट पर एक भव्य योग…

ByByAnkit Kala Jun 22, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top