uttrakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वात्सलय गंगा आश्रय का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुँचकर वात्सलय गंगा आश्रय का लोकार्पण किया तथा श्री कृष्ण कथा में…

ByByAnkit Kala Jun 1, 2025

सात दिवसीय जय कण्डोलिया पौड़ी महोत्सव का आज हुआ शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल किया शुभारंभ

सात दिवसीय जय कण्डोलिया पौड़ी महोत्सव का, आज, शानदार मार्च पास्ट और झांकियों के साथ, शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री…

ByByAnkit Kala May 31, 2025

मुख्यमंत्री धामी ने अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं…

ByByAnkit Kala May 31, 2025

लोगों तक स्वच्छ, सस्ती, सुलभ और विश्वसनीय ऊर्जा पहुंच सुनिश्चित करें ऊर्जा विभाग: मुख्य सचिव

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में जीएमएस रोड स्थित उत्तराखंड जल विद्युत निगम के सभागार में ऊर्जा…

ByByAnkit Kala May 31, 2025
Image Not Found

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में हुई बैठक, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजनाओं पर हुई चर्चा

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में यूआईआईडीबी की कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के तहत प्रस्तावित 25 परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इन परियोजनाओं में रिवर राफ्टिंग, घाट सौंदर्यीकरण, सड़क चौड़ीकरण, सीवरेज, कांवड़ यात्रा प्रबंधन सहित कई कार्य शामिल हैं। मुख्य सचिव ने इनकी प्रगति तेज करने और पारदर्शिता से कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने राफ्टिंग प्रोजेक्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने और देहरादून के माजरी ग्रांट से हरिद्वार के हरिपुर कलां को जोड़ने वाले रूट का अध्ययन करने को कहा साथ ही उन्होने ऋषिकेश को जाम मुक्त और सुगम मोबिलिटी युक्त शहर बनाने पर ज़ोर भी दिया है।

ByByAnkit Kala Jun 12, 2025

रुद्रपुर में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने किसानों से किया संवाद

रुद्रपुर उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज ऊधमसिंह नगर के विकासखंड रुद्रपुर की ग्राम पंचायत शांतिपुरी में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री जोशी ने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब किसान इसमें सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में कृषि योजनाओं की जानकारी किसानों तक सीधे पहुंचाई जा रही है। 6 हजार से अधिक कृषि वैज्ञानिक गांवों में जाकर किसानों को उन्नत बीज, मृदा परीक्षण, कृषि यंत्रों, उर्वरकों और नवीन तकनीकों की जानकारी दे रहे हैं। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि सनई की हरी खाद से खेतों में नाइट्रोजन की बचत होती है और नील हरित शैवाल जैसे जैव उर्वरकों का उपयोग कर उत्पादन लागत घटाई जा सकती है। कार्यक्रम में किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, मेयर विकास शर्मा और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी उपस्थित रहे। करीब 300 किसानों ने आयोजन में भाग लिया। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर खरीफ मौसम की तकनीकें, योजनाएं और सहायता समूहों से संबंधित जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम को सफल और प्रेरणादायक बताया गया।

ByByAnkit Kala Jun 11, 2025
Scroll to Top