• Home
  • Travel
  • पौड़ी में हुईओमनी दुर्घटना में छह स्कूली बच्चे घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Image

पौड़ी में हुईओमनी दुर्घटना में छह स्कूली बच्चे घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

पौड़ी — जिला मुख्यालय के समीप भिताई मल्ली क्षेत्र में शुक्रवार को एक स्कूली बच्चों को लेकर जा रही ओमनी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में छह बच्चे घायल हो गए हैं, वहीं वाहन चालक और एक अन्य ग्रामीण भी चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की टीम इलाज में जुटी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओमनी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। वाहन में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश स्कूली छात्र थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।

जैसे ही घायलों को अस्पताल लाया गया, वहां शहरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग बच्चों का हाल जानने के लिए व्याकुल नजर आए। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, एडीएम अनिल गर्ब्याल, एवं एसडीएम सदर दीपक रामचंद्र सेठ स्वयं अस्पताल पहुंचे और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

फिलहाल चिकित्सकों की टीम द्वारा घायलों की जांच की जा रही है। कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक उपचार सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025
5 Comments Text
  • Carolyn3856 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Awesome https://lc.cx/xjXBQT
  • Elizabeth1100 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Awesome https://t.ly/tndaA
  • Valerie4771 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Awesome https://is.gd/N1ikS2
  • Charlie1395 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Good https://is.gd/N1ikS2
  • Evangeline1373 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Good https://is.gd/N1ikS2
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top