• Home
  • Bhakti
  • पंच केदार में से एक चतुर्थ केदार रुद्रनाथ यात्रा का हुआ आगाज
Image

पंच केदार में से एक चतुर्थ केदार रुद्रनाथ यात्रा का हुआ आगाज

पंच केदार में से एक चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की यात्रा का आज शीत कालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद आगाज हो गया है। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में आए हुए श्रद्धालु भी मौजूद थे ।
आज गोपीनाथ मन्दिर में पूजा अर्चना के बाद मंदिर के गर्भ गृह से भगवान रुद्रनाथ की चल- विग्रह उत्सव डोली को श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए मंदिर परिसर में रखा गया । जहां लोगों ने रुद्रनाथ भगवान की पूजा अर्चना कर मनौतिया मांगी । आज और कल रुद्रनाथ भगवान की चल- विग्रह डोली श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए मंदिर परिसर में ही मौजूद रहेगी । 16 मई को डोली प्रातः रुद्रनाथ के लिए प्रस्थान करेगी, जो रात्रि विश्राम को पुन्गु पहुंचेगी।और अगले दिन 17 मई को पनार बुग्याल होते हुए सांय को रुद्रनाथ धाम पहुंचेगी । 18 मई को ब्रह्म मुहूर्त में भगवान रुद्रनाथ के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे । रुद्रनाथ में भगवान शिव की मुख की पूजा की जाती है । कपाट बंद होने के बाद शीतकाल में 6 माह भगवान रुद्रनाथ की पूजा- अर्चना गोपीनाथ मंदिर में की जाती है ।


इस बर्ष रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को खुलने हैं। जिसको लेकर मंदिर समिति के साथ जिला प्रशासन और केदारनाथ वन प्रभाग ने तैयारियां की है। इस बार रुद्रनाथ की यात्रा को सुव्यवस्थित करने के लिए वन प्रभाग की ओर से पारिस्थितिकी विकास समिति (ईडीसी) का गठन किया गया है। साथ ही प्रतिदिन यात्रा के लिए 140 श्रद्धालुओं की संख्या भी निर्धारित कर दी गई है। यात्रा के सुचारु संचालन के लिए केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की ओर से यात्रियों के ऑनलाईन पंजीकरण हेतु https://kedarnathwildlife-uk-gov-in/ बेब साईड भी तैयार की गई है। जिसमें रूद्रनाथ आने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से पंजीकरण करना होगा। रुद्रनाथ की यात्रा इस वर्ष वन प्रभाग की ओर से गठित ईडीसी के माध्यम से संचालित की जायेगी।

रुद्रनाथ के मुख्य पुजारी सुनील तिवारी ने बताया कि आज गोपीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भगवान रुद्रनाथ की चल- विग्रह उत्सव डोली को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के दर्शनो को रखा गया है । जो आज और कल दर्शनों के लिए यही रहेगी और 16 मई को प्रातः डोली यहां से रुद्रनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी। 17 मई को डोली रुद्रनाथ धाम पहुंचेगी और 18 मई को ब्रह्म मुहूर्त में रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे ।

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top