प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी, ने भारत के युवाओं की वैश्विक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के युवाओं ने विश्व में अपनी छाप छोड़ी है। केन्द्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार के 11 वर्ष पूरे करने के अवसर पर श्री मोदी ने युवाओं को गतिशीलता, नवाचार, और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षाे में देश का विकास युवाओं के दृढ़ विश्वास और असाधारण ऊर्जा शक्ति से प्रेरित है। एक सोशल मीडिया पोस्ट पर श्री मोदी ने कहा कि पिछले 11 वर्षाे में देश स्टार्टअप्स, विज्ञान, खेल, सामुदायिक सेवा और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं का साक्षी बना है। श्री मोदी ने कहा कि पिछले 11 वर्षाे में युवा सशक्तीकरण पर केन्द्रित नीति और कार्यक्रम में एक निर्णायक परिवर्तन भी हुआ है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, और राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 जैसी सरकारी पहल इस दृढ़ विश्वास पर आधारित है कि युवाओं को सशक्त बनाना सबसे महत्वपूर्ण काम है जो कोई राष्ट्र कर सकता है। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि युवा विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रयास करना जारी रखेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के युवाओं की वैश्विक उपलब्धियों का किया उल्लेख
Releated Posts
डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन
देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…
राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित
देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…
भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई
देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…















