ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सरकार आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की सरकार को बेनकाब करेगी। इसलिए भारत सरकार अलग-अलग देशों में अपना प्रतिनिधिमंडल भेज रही है। वन मिशन, वन मैसेज, वन भारत के तहत सांसदों, नेताओं और राजनयिकों के 7 प्रतिनिधिमंडल दुनियाभर में जाकर आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का पक्ष रखेंगे और पाकिस्तान को घेरने की कोशिश करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के बैजयंत पांडा के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत और अल्जीरिया जायेगा। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली और डेनमार्क का दौरा करेगा। जनता दल-यूनाइटेड के सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में तीसरा समूह इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान और सिंगापुर की यात्रा करेगा। शिवसेना सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में चौथा समूह संयुक्त अरब अमीरात, लाइबेरिया, कांगो और सिएरा लियोन का दौरा करेगा। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल अमरीका, पनामा, गयाना, ब्राजील और कोलंबिया जाएगा। वहीं द्रविड मुनेत्र कषगम सांसद कनिमोई करुणानिधि के नेतृत्व में छठा प्रतिनिधिमंडल स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया और रूस जायेगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाला समूह मिस्र, कतर, इथियोपिया और दक्षिण अफ्रीका जाएगा।

पाकिस्तान की सरकार को बेनकाब करने के लिए मोदी सरकार ने बनाया ये प्लान
Tags:
Releated Posts
डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन
देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…
राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित
देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…
भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई
देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…















