• Home
  • Business
  • केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर देहरादून के इन पांच स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, जानिए क्या है वजह
Image

केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर देहरादून के इन पांच स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, जानिए क्या है वजह

हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए देहरादून में आज शाम एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। केन्द्रीय गृह मंत्रालय और उत्तराखंड शासन के निर्देश पर ज़िला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और मेडिकल टीमों ने मिलकर इस रिहर्सल को अंजाम दिया। मॉक ड्रिल में आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा गया। इस दौरान देहरादून में जैसे ही हवाई हमले की सूचना जिला आपदा परिचालन केंद्र को प्राप्त हुई, जिलाधिकारी सविन बंसल ने तुरंत अलर्ट जारी करते हुए जनपदभर में आईआरएस सिस्टम को सक्रिय कर दिया। शहर के पांच प्रमुख स्थानों धारा पुलिस चौकी, ब्लाइंड स्कूल राजपुर रोड, लख्खीबाग पुलिस स्टेशन, कलेक्ट्रेट परिसर, आईएसबीटी और आराघर चौकी पर सायरन बजाकर लोगों को सतर्क किया गया। आईएसबीटी क्षेत्र में बमबारी जैसी स्थिति का सीन क्रिएट किया गया, जहां विस्फोट की सूचना के बाद अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मेडिकल, फायर, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत पहुंचीं और बचाव व राहत कार्य किया। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने कहा कि इस तरह की मॉक ड्रिल्स का मकसद आपदा के समय त्वरित और संगठित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। हमने सभी टीमों की तैयारियों को परखा है।


प्रशासन की इस तैयारी को लेकर लोगों में भी जागरूकता बढ़ी है। अधिकारियों ने अपील की कि यह केवल अभ्यास है, और नागरिक किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

चुनाव पारदर्शिता के लिए बीएलओ का प्रशिक्षण शुरू

भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित भारत लोकतंत्र और निर्वाचन प्रबंधन अंतर्राष्ट्रीय संस्थान—IIIDEM में बूथ…

ByByAnkit Kala Jun 23, 2025

ऊर्जा के क्षेत्र में ऐतिहासिक छलांग: भारत की स्थापित बिजली क्षमता 476 गीगावॉट तक पहुंची

भारत ने ऊर्जा के क्षेत्र में एक नई इबारत लिखते हुए जून 2025 तक 476 गीगावॉट की कुल…

ByByAnkit Kala Jun 22, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top