• Home
  • Uncategorized
  • IMA pop -2025 देहरादून: 451 कैडेट्स पासआउट, 419 भारतीय बने सेना के अफसर
Image

IMA pop -2025 देहरादून: 451 कैडेट्स पासआउट, 419 भारतीय बने सेना के अफसर

भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून में आज गौरवपूर्ण पासिंग आउट परेड आयोजित की गई, जिसमें 451 जांबाज़ कैडेट्स ने प्रशिक्षण पूरा कर अंतिम पग पार किया। इनमें से 419 कैडेट्स भारतीय सेना में अधिकारी बनकर शामिल हुए, जबकि 9 मित्र देशों के 32 विदेशी कैडेट्स ने भी सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया।

समारोह के मुख्य अतिथि श्रीलंका सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल लसंथा रोड्रिगो रहे, जिन्होंने परेड की सलामी ली। अपने संबोधन में उन्होंने कहा-सैन्य वर्दी केवल एक पद नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है। एक सच्चा अधिकारी अपने आचरण और निर्णयों से ही अपने अधीनस्थों का विश्वास अर्जित करता है।

इस बार सॉर्ड ऑफ ऑनर का सम्मान अन्नी नेहरा को मिला। उन्होंने कहा- यह दिन वर्षों की मेहनत का फल है और अब मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है।

गोल्ड मेडल विजेता रोनित रंजन नायक ने कहा- इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार था। मेरे परिवार के लिए यह गर्व का क्षण है

उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी आकाश बृजवासी भी आज सैन्य अधिकारी बने। उन्होंने कहा-मेरे पिता किसान हैं और मां गृहणी। मेरी सफलता उनके त्याग और समर्थन का परिणाम है

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top