मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह हाल ही में हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नीलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की आराधना की। उन्होंने मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर खास पूजा-अर्चना की। इस दौरान वह महादेव की भक्ति में लीन दिखे। पूजा के बाद हनी सिंह ने उत्तराखंड में नशा मुक्ति अभियान की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद भी किया। बता दें कि हनी सिंह खुद एक समय नशे की समस्या से जूझ चुके हैं, लेकिन उन्होंने इससे बाहर निकलकर अपने करियर को फिर से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनका यह संदेश युवाओं को सही दिशा में प्रेरित करने में मदद कर सकता है। हनी सिंह ने कहा कि उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने बहुत अच्छी मुहिम चलाई है। मैं उनकी इस पहल के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि मैं देश के सभी युवाओं से अपील करता हूं कि नशे से दूर रहें और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।

बॉलीवुड सिंगर यो यो हनी सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ,नशा मुक्ति को लेकर युवाओं से की ये अपील
Releated Posts
डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन
देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…
राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित
देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…
भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई
देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…















