जु-जित्सू में भारत का नाम रोशन करते हुए नैनीताल ज़िले की हल्द्वानी निवासी नव्या पांडे ने नया इतिहास रच दिया है। जॉर्डन की राजधानी, अम्मान, में आयोजित एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप में नव्या ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से खेल-प्रमियों में ख़ुशी की लहर है। आपको बता दें कि जॉर्डन की राजधानी, अम्मान, में आयोजित नौवीं एशियन जु-जित्सू चैम्पियनशिप में नव्या ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत से न केवल उत्तराखंड, बल्कि पूरे देश में गर्व की लहर दौड़ गई है। नव्या पांडे जु-जित्सू खिलाड़ी के रूप में एशियन चौंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं। जु-जित्सू मार्शल आर्ट की तरह ही एक खेल है। नव्या की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी, ने स्वयं उन्हें फ़ोन कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने नव्या से शीघ्र ही मुलाक़ात करने की भी बात कही। नव्या ने इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार द्वारा दी गई नौकरी के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। नव्या पांडे को पिछले वर्ष खेल कोटे के तहत उत्तराखंड सरकार ने वन विभाग में नौकरी दी थी।

हल्द्वानी निवासी नव्या पांडे ने जु-जित्सू में रचा इतिहास, मुख्यमंत्री ने फोन कर दी शुभकामनाएं
Releated Posts
डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन
देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…
राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित
देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…
भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई
देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…
Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
https://shorturl.fm/uyMvT
Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
https://shorturl.fm/PFOiP
Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
https://shorturl.fm/Kp34g
Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
https://shorturl.fm/0oNbA
Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
https://shorturl.fm/xlGWd
Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
https://shorturl.fm/TDuGJ
Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
https://shorturl.fm/hevfE