• Home
  • Education
  • शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने “स्कूल चलो अभियान” के तहत राजकीय इंटर कॉलेज रानीपोखरी से, प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारंभ
Image

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने “स्कूल चलो अभियान” के तहत राजकीय इंटर कॉलेज रानीपोखरी से, प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारंभ

उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में, नये शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने वाले, नव-प्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए, प्रवेशोत्सव मनाये जायेंगे। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दिशा-निर्देशों पर, प्रवेशोत्सवों को भव्य रूप से मनाये जाने के लिए, प्रदेश भर में पिचयानवे अधिकारियों एवं शिक्षकों को जिम्मेदारी, दी गई है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने “स्कूल चलो अभियान” के तहत आज, राजकीय इंटर कॉलेज रानीपोखरी से, प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ, एवं नव-प्रवेशित छात्रों का, स्वागत किया । इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने, और पठन-पाठन के लिए प्रोत्साहित कर, पुस्तकों का वितरण भी किया। शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिये हैं कि 3 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चे का बाल-वाटिका- एक में प्रवेश के लिए, आंगनबाडी कार्यकत्रियों से सम्पर्क क,र उनका प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। 5 जिन विद्यालयों में बालवाटिका विद्यालय परिसर में संचालित हो रही हैं, वहां बालवाटिका-1 में नव प्रवेशित बच्चों का उनके अभिभावकों के साथ प्राथमिक विद्यालय में ही स्वागत्तोत्सव मनाया जायेगा। छात्र-अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन में विद्यालय प्रमुख तथा अध्यापक विद्यालयों में, शासकीय व सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी देंगे।

Releated Posts

चुनाव पारदर्शिता के लिए बीएलओ का प्रशिक्षण शुरू

भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित भारत लोकतंत्र और निर्वाचन प्रबंधन अंतर्राष्ट्रीय संस्थान—IIIDEM में बूथ…

ByByAnkit Kala Jun 23, 2025

भाजपा मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशभर में आयोजित करेगी कार्यक्रम

भाजपा “मोदी सरकार के 11 साल “संकल्प से सिद्धि तक’ कार्यक्रम के माध्यम से व्यापक जनसहभागिता से मनाने…

ByByAnkit Kala Jun 1, 2025

मेयर सौरभ थपलियाल ने बालावाला में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य और जाँच शिविर का किया शुभारम्भ

देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल ने डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के बालावाला-मामचंद चौक स्थित गंगा फार्म्स में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य…

ByByAnkit Kala Jun 1, 2025

सात दिवसीय जय कण्डोलिया पौड़ी महोत्सव का आज हुआ शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल किया शुभारंभ

सात दिवसीय जय कण्डोलिया पौड़ी महोत्सव का, आज, शानदार मार्च पास्ट और झांकियों के साथ, शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री…

ByByAnkit Kala May 31, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top