• Home
  • Business
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने विभिन्न विषयों पर शहरी विकास एवं सिंचाई विभाग के साथ की बैठक
Image

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने विभिन्न विषयों पर शहरी विकास एवं सिंचाई विभाग के साथ की बैठक

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने शहरी विकास विभाग को राज्यभर में मलिन बस्तियों में निवासरत जरूरतमंदों के पुर्नवास हेतु चरणबद्ध कार्ययोजना पर प्रभावी पहल के निर्देश दिए हैं। सीएस ने पहले चरण में शहरी विकास विभाग एवं नगर निगम को देहरादून की मलिन बस्तियों के पुर्नवास के ठोस एवं प्रभावी वर्किंग प्लान पर तत्काल कार्य करने की हिदायत दी है। इसके साथ ही मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सिंचाई विभाग को रिस्पना एवं बिन्दाल नदियों के पुनर्जीवीकरण की स्थिति पर अपडेट देने के साथ वर्किंग प्लान पर तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन आज सचिवालय में शहरी विकास एवं सिंचाई विभाग सहित विभिन्न विभागों के साथ मलिन बस्तियों की स्थिति एवं रिस्पना व बिन्दाल के पुनर्जीवीकरण पर समीक्षा कर रहे थे।

मुख्य सचिव ने शहरी विकास विभाग को मलिन बस्तियों की सूचना, चिन्हीकरण की अद्यतन स्थिति, निवासरत लोगों की सूची पर अपडेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने वांछित सूचना प्राप्ति के बाद मलिन बस्तियों के पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन की प्रभावी कार्ययोजना पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने अधिकारियों को स्लम फ्री उत्तराखण्ड के विजन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि मलिन बस्तियों में रहने वाले परिवारों के जीवन स्तर में सुधार, पुनर्वास एवं पुनरूद्धार पर शीर्ष प्राथमिकता पर कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मलिन बस्तियों के विषय को सामाजिक समस्या की तरह देखा जाना चाहिए तथा इस पर पूर्ण संवेदनशीलता एवं मानवीयता से कार्य किया जाना चाहिए।

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मॉनसून की दस्तक से बदला उत्तराखंड का मौसम, कई जिलों में बारिश का दौर शुरू

देहरादून- प्रदेश में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की सक्रियता के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। कई जिलों…

ByByAnkit Kala Jun 22, 2025

परमार्थ निकेतन गंगा तट बना 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का साक्षी, विश्व के 25 से अधिक देशों के राजदूत हुए शामिल

ऋषिकेश-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश के पावन गंगा तट पर एक भव्य योग…

ByByAnkit Kala Jun 22, 2025

डीएम का औचक निरीक्षण: ऋषिकेश चिकित्सालय को मिली कई सौगातें

देहरादून – जिलाधिकारी सविन बंसल ने बुधवार को उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश का दो घंटे तक औचक निरीक्षण…

ByByAnkit Kala Jun 18, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top