• Home
  • Bhakti
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में अधिकारियों की ली बैठक
Image

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में अधिकारियों की ली बैठक

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कैंचीधाम के लिए मास्टर प्लान तैयार किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि कैंचीधाम में सप्ताहांत में लगने वाले जाम को देखते हुए इसके लिए व्यापक योजना तैयार किए जाने की आवश्यकता है

मुख्य सचिव ने कहा कि कैंचीधाम बाजार की मुख्य सड़क का चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण कार्य तत्काल शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए मिसिंग लिंक से बजट उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ बढ़ने की सम्भावना को देखते हुए कैंचीधाम के लिए मास्टर प्लान की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने इसके लिए प्रस्ताव तैयार किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि स्थानीय लोगों के लिए वैकल्पिक मार्गों को सुदृढ़ किया जाए। जिनका चौड़ीकरण सम्भव हो किया जाए। उन्होंने कहा कि नए पार्किंग स्थल चिन्हित करते हुए विकसित किए जाए। धाम के लिए एक व्यवस्थित शटल सेवा शुरू की जाए। साथ ही मोबिलिटी प्लान तैयार किया जाए, ताकि वीकेंड में लगने वाले जाम को कंट्रोल किया जा सके। उन्होंने कहा कि मोबिलिटी प्लान को लागू कराया जाना भी सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने तकनीक के प्रयोग को बढ़ाए दिए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्किंग आदि स्थलों में डिस्प्ले के माध्यम से यात्रियों को जानकारी उपलब्ध करायी जाए। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रूट एवं भीड़ प्रबन्धन का कार्य किया जाए। साथ ही विभिन्न मार्गो में वन-वे को प्रयोग किया जा सकता है।

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top