• Home
  • Uncategorized
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने डिजिटल फसल सर्वेक्षण एवं किसान पंजीकरण के सम्बन्ध में अधिकारियों की ली बैठक
Image

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने डिजिटल फसल सर्वेक्षण एवं किसान पंजीकरण के सम्बन्ध में अधिकारियों की ली बैठक

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में डिजिटल फसल सर्वेक्षण एवं किसान पंजीकरण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक ली। इस अवसर पर भारत सरकार के कृषक एवं किसान कल्याण मंत्रालय में चीफ नॉलेज एडवाइजर श्री राजीव चावला भी उपस्थित थे।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डिजिटल फसल सर्वेक्षण में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के लिए समय सीमा निर्धारित की जाए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सर्वेक्षण को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण करने के लिए जिलेवार एवं तहसीलवार लक्ष्य निर्धारित किए जाएं। उन्होंने कहा कि सर्वे के कार्य में तेजी लाए जाने के लिए अतिरिक्त मैनपावर लगाई जा सकती है। उन्होंने किसान पंजीकरण के लिए अधिकारियों को शीघ्र ही तकनीकी सहायता हेतु कृषक एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार से लगातार संपर्क में रहने की बात कही।

मुख्य सचिव ने कृषक एवं किसान कल्याण मंत्रालय में चीफ नॉलेज एडवाइजर श्री राजीव चावला से डिजिटल फसल सर्वेक्षण के तहत एपीआई इंटीग्रेशन को शीघ्र शुरू कराए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के कृषकों की पीएम किसान सम्मान निधि के वितरण में रुकावट नहीं आएगी।

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top