• Home
  • Health
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर फूड प्वाइजनिंग से बीमार लोगों का जाना हाल चाल
Image

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर फूड प्वाइजनिंग से बीमार लोगों का जाना हाल चाल

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर फूड प्वाइजनिंग से बीमार लोगों को हाल चाल जाना। देहरादून जनपद में फूड प्वाइजनिंग की वजह से लगभग 100 से अधिक लोग बीमार हो गये। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सहारनपुर से सप्लाई हुए कुट्टू के आटे में मिलावट की संभावना से लोगों का स्वास्थ्य खराब हुआ।

मुख्यमंत्री ने कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अस्पतालों में भर्ती लोगों को समुचित इलाज देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाई जाए। फूड प्वाइजनिंग की वजह से कोरोनेशन अस्पताल में 66 और दून मेडिकल कॉलेज में 44 मरीज भर्ती हैं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग और जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि जिन भी अस्पतालों में मरीज आ रहे हैं, उनके इलाज का पूरा प्रबंध किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहारनपुर से जिस दुकान के लिए कुट्टू का आटा सप्लाई हुआ है, वह दुकान सील कर ली गई है। उस दुकान से जिन दुकानों के लिए कुट्टू का आटा सप्लाई हुआ है, उनको भी सूचना दे दी गई है। सहारनपुर के जिला प्रशासन को भी देहरादून जिला प्रशासन से इसके बारे में जानकारी दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों के इलाज के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि जिनके कारण यह घटना हुई है, स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिये गये हैं कि पूरे मामले की जाँच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो स्वास्थ्य विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभाग मिलकर घटना की पूरी जाँच करेंगे। लापरवाही करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

इस अवसर पर आयुक्त गढ़वाल श्री विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल, एसएसपी देहरादून श्री अजय सिंह, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

Releated Posts

परमार्थ निकेतन गंगा तट बना 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का साक्षी, विश्व के 25 से अधिक देशों के राजदूत हुए शामिल

ऋषिकेश-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश के पावन गंगा तट पर एक भव्य योग…

ByByAnkit Kala Jun 22, 2025

स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को दिए स्वास्थ्य संस्थानों में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य लागू करने के निर्देश

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग व चिकित्सा शिक्षा विभाग में बिना अवकाश अनुपस्थित चिकित्सकों तथा अन्य मेडिकल कार्मिकों…

ByByAnkit Kala Jun 20, 2025

डीएम का औचक निरीक्षण: ऋषिकेश चिकित्सालय को मिली कई सौगातें

देहरादून – जिलाधिकारी सविन बंसल ने बुधवार को उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश का दो घंटे तक औचक निरीक्षण…

ByByAnkit Kala Jun 18, 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एम.के.पी कॉलेज, देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में प्रतिभाग…

ByByAnkit Kala Jun 15, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top