मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में उत्तराखंड सरकार मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी पीड़ा में भागीदार है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को दी श्रद्धांजलि
Releated Posts
डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन
देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…
राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित
देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…
भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई
देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…















