Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- बेटियों के साथ अन्याय नहीं सहेंगे
अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में फ़ैसला आने के बाद मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी, ने कहा कि इस घटना…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका का किया विमोचन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तराचंल प्रेस क्लब द्वारा…
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं को सौर सखी नाम दिया जायेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना…
मिलावटी पनीर से सावधान,देहरादून में FDA ने 500 किलो मिलावटी पनीर किया जब्त
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) द्वारा एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया…

रुद्रपुर में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने किसानों से किया संवाद
रुद्रपुर उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज ऊधमसिंह नगर के विकासखंड रुद्रपुर की ग्राम पंचायत शांतिपुरी में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री जोशी ने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब किसान इसमें सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में कृषि योजनाओं की जानकारी किसानों तक सीधे पहुंचाई जा रही है। 6 हजार से अधिक कृषि वैज्ञानिक गांवों में जाकर किसानों को उन्नत बीज, मृदा परीक्षण, कृषि यंत्रों, उर्वरकों और नवीन तकनीकों की जानकारी दे रहे हैं। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि सनई की हरी खाद से खेतों में नाइट्रोजन की बचत होती है और नील हरित शैवाल जैसे जैव उर्वरकों का उपयोग कर उत्पादन लागत घटाई जा सकती है। कार्यक्रम में किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, मेयर विकास शर्मा और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी उपस्थित रहे। करीब 300 किसानों ने आयोजन में भाग लिया। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर खरीफ मौसम की तकनीकें, योजनाएं और सहायता समूहों से संबंधित जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम को सफल और प्रेरणादायक बताया गया।
सुबह सुबह बागेश्वर जिले के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे खिले
बागेश्वर जिले में आज सुबह से ही जिले के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही…



















