Politics

सीएम धामी ने “मोदी सरकार के 11 वर्ष-संकल्प से सिद्धि तक” वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने “मोदी सरकार के 11 वर्ष-संकल्प से सिद्धि तक” कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री…

ByByAnkit Kala Jun 2, 2025

भाजपा मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशभर में आयोजित करेगी कार्यक्रम

भाजपा “मोदी सरकार के 11 साल “संकल्प से सिद्धि तक’ कार्यक्रम के माध्यम से व्यापक जनसहभागिता से मनाने…

ByByAnkit Kala Jun 1, 2025

मुख्यमंत्री धामी ने अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं…

ByByAnkit Kala May 31, 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- बेटियों के साथ अन्याय नहीं सहेंगे

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में फ़ैसला आने के बाद मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी, ने कहा कि इस घटना…

ByByAnkit Kala May 30, 2025
Image Not Found

वन संपदा को आर्थिकी से जोड़ने पर जोर, मुख्यमंत्री ने दिए वन्यजीव बोर्ड बैठक में निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में आयोजित वन्यजीव बोर्ड की 21वीं बैठक में वन विभाग…

ByByAnkit Kala Jun 12, 2025

रुद्रपुर में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने किसानों से किया संवाद

रुद्रपुर उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज ऊधमसिंह नगर के विकासखंड रुद्रपुर की ग्राम पंचायत शांतिपुरी में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री जोशी ने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब किसान इसमें सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में कृषि योजनाओं की जानकारी किसानों तक सीधे पहुंचाई जा रही है। 6 हजार से अधिक कृषि वैज्ञानिक गांवों में जाकर किसानों को उन्नत बीज, मृदा परीक्षण, कृषि यंत्रों, उर्वरकों और नवीन तकनीकों की जानकारी दे रहे हैं। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि सनई की हरी खाद से खेतों में नाइट्रोजन की बचत होती है और नील हरित शैवाल जैसे जैव उर्वरकों का उपयोग कर उत्पादन लागत घटाई जा सकती है। कार्यक्रम में किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, मेयर विकास शर्मा और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी उपस्थित रहे। करीब 300 किसानों ने आयोजन में भाग लिया। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर खरीफ मौसम की तकनीकें, योजनाएं और सहायता समूहों से संबंधित जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम को सफल और प्रेरणादायक बताया गया।

ByByAnkit Kala Jun 11, 2025
Scroll to Top