Politics
वन संपदा को आर्थिकी से जोड़ने पर जोर, मुख्यमंत्री ने दिए वन्यजीव बोर्ड बैठक में निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में आयोजित वन्यजीव बोर्ड की 21वीं बैठक में वन विभाग…
रुद्रपुर में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने किसानों से किया संवाद
रुद्रपुर उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज ऊधमसिंह नगर के विकासखंड रुद्रपुर की ग्राम पंचायत शांतिपुरी में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री जोशी ने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब किसान इसमें सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में कृषि योजनाओं की जानकारी किसानों तक सीधे पहुंचाई जा रही है। 6 हजार से अधिक कृषि वैज्ञानिक गांवों में जाकर किसानों को उन्नत बीज, मृदा परीक्षण, कृषि यंत्रों, उर्वरकों और नवीन तकनीकों की जानकारी दे रहे हैं। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि सनई की हरी खाद से खेतों में नाइट्रोजन की बचत होती है और नील हरित शैवाल जैसे जैव उर्वरकों का उपयोग कर उत्पादन लागत घटाई जा सकती है। कार्यक्रम में किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, मेयर विकास शर्मा और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी उपस्थित रहे। करीब 300 किसानों ने आयोजन में भाग लिया। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर खरीफ मौसम की तकनीकें, योजनाएं और सहायता समूहों से संबंधित जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम को सफल और प्रेरणादायक बताया गया।
एग्री मित्रा उत्तराखण्ड महोत्सव की तैयारियों में जुटी धामी सरकार, मंत्री गणेश जोशी ने दिये ये निर्देश
प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में कृषि विभाग द्वारा आयोजित किए…
मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी को दी करोड़ों की सौगात
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तरकाशी जनपद के पुरोला में आयोजित भव्य कार्यक्रम में लगभग…

सीएम धामी ने साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” की स्थापना के लिए केंद्र से 63.60 करोड़ का किया अनुरोध
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से भेंट कर राज्य…
एकल महिला स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन 18 जून से शुरू : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 18जून से आवेदन किया जा सकता हैं। बीते माह कैबिनेट की…



















