• Home
  • LifeStyle
  • पुरूकुल गांव में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरिक्षण
गणेश जोशी निरीक्षण करते हुए

पुरूकुल गांव में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरिक्षण

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के पुरूकुल गांव का दौरा कर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की अवस्थापना मद से स्वीकृत लगभग 03 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी संवाद कर उनकी अपेक्षाओं और जरूरतों की जानकारी ली।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हाल ही में गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक भव्य सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया गया है, जो क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि पुरूकुल गांव में बन रहा यह सामुदायिक भवन भी स्थानीय लोगों के लिए विवाह समारोहों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य सामाजिक गतिविधियों के आयोजन के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार “जनता की सरकार, जनता के द्वार” के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे और जनता को मूलभूत सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध हो सकें। इस दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top