• Home
  • Sports
  • देहरादून में 25 मार्च से सीनियर चैलेंजर्स मल्टी डे वूमेन ट्रॉफी होगी शुरू
Image

देहरादून में 25 मार्च से सीनियर चैलेंजर्स मल्टी डे वूमेन ट्रॉफी होगी शुरू

देहरादून में बीसीसीआई सीनियर चैलेंजर्स मल्टी डे वुमेन ट्रॉफी की मेजबानी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड को मिली है।
25 मार्च से शुरू होने वाले आयोजन मे पहली बार इस सीरीज में महिला खिलाड़ी भी पुरुषों की तरह रेड बॉल से क्रिकेट खेलेंगी।
सीनियर्स वुमेन मल्टी डे ट्रॉफी में ए, बी,सी और डी चार टीमें प्रतिभाग करेंगी।
ए और बी का मैच क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में होगा तथा इसी दिन सी और डी का मैच अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी में खेला जाएगा। एक मैच तीन दिन तक चलेगा। इस प्रकार 31 मार्च से 2 अप्रैल और 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक दो-दो मैच खेले जाएंगे।
बीसीसीआई के सचिव माहिम वर्मा ने कहा कि इस सीरीज में महिला क्रिकेट में रेड बॉल की वापसी होने जा रही है और यह एक नई शुरुआत है। महिला खिलाड़ियों को इससे बेहतर मंच मिलेगा और इस प्रकार के आयोजन उत्तराखंड में होने से यहां के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। सीएयू के सचिव माहिम वर्मा ने बताया कि इसमें जमीमा, ऋचा घोष, शैफाली वर्मा, हरलीन देवल जैसी बड़ी खिलाड़ी भी भाग लेंगी। साथ ही राघवी बिष्ट, प्रेमा रावत नंदिनी कश्यप जैसी उत्तराखंड की तीन खिलाड़ी भी शामिल है तथा सीनियर वुमेन की मुख्य कोच अनघा देशपांडे और फीजियो मीनाक्षी नेगी भी शामिल हैं।
डब्ल्यूपीएल में खेल रही कई खिलाड़ी भी इसमें खेलती नजर आएंगी।
मल्टी डे क्रिकेट से महिला खिलाड़ियों में निखार आएगा और इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रदर्शन और भी बेहतर होगा।
माहिम वर्मा ने कहा कि सीएयू में मेजबानी की सभी तैयारियां पूर्ण पूरी कर ली है और इससे उत्तराखंड में खेल के साथ साथ रोजगार तथा पर्यटन के भी अवसर विकसित होंगे।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष डाक्टर गिरीश गोयल ने बताया कि बीसीसीआई अभी तक रेड बॉल क्रिकेट केवल पुरुष वर्ग के लिए ही आयोजित करता था। महिलाओं के लिए पूर्व में एकाध घरेलू सीरीज रेड बॉल से शुरू हुई लेकिन फिर उन्हें बंद कर दिया गया। अब बोर्ड पुरुष और महिला खिलाड़ियों को एक सी सुविधा दे रहा है।
अभी तक महिला खिलाड़ी वनडे और T20 फॉर्मेट में प्रतिभा कर रही थी , लेकिन अब उनके लिए मल्टी डे सीरीज दोबारा शुरू की जा रही है ।
25 मार्च से 8 अप्रैल तक देहरादून सीनियर वूमेंस मल्टी डे ट्रॉफी आयोजित की जाएगी। इसके लिए क्रिकेट स्टेडियम रायपुर और अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी का चयन किया गया है।

अंडर -14 राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी का आयोजन
अंडर 14 राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी के लिए आगामी तीन, चार तथा पांच अप्रैल को ट्रायल है। बीसीसीआई अप्रैल से मैच शुरू है। कुल छह टीम प्रतिभाग कर रही है। मध्यप्रदेश , छत्तीसगढ, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड , राजस्थान, विदर्भ से कुल छह टीमें भाग लेंगी। इसकी
दून क्रिकेट एकेडमी, आयुष क्रिकेट एकेडमी , छिद्दरवाला मे ये मैच आयोजित किये जाएगे।
पहली बार क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को अंंडर 14 राज सिंह डुंगरपुर ट्रॉफी की मेजबानी मिली है।

Releated Posts

मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने किया नियमित योग अपनाने का आह्वान

मुख्यमंत्री आवास परिसर में गुरुवार को योगाभ्यास किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ इस अवसर…

ByByAnkit Kala Jun 19, 2025

20वां गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन

राजभवन गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा 30 मई से आयोजित तीन दिवसीय ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2025’’ रविवार को सम्पन्न…

ByByAnkit Kala Jun 1, 2025

श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा

भारतीय महिला चयन समिति ने 27 अप्रैल से शुरू होने वाली सीनियर महिला त्रिकोणीय राष्ट्रीय श्रृंखला में दक्षिण…

ByByAnkit Kala Apr 9, 2025

SDRF वाहिनी, मुख्यालय जौलीग्रांट में पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुआ 10वां दिन

भर्ती प्रक्रिया के 10वे दिन 500 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 362 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, इस दौरान 276 अभ्यर्थी सफल…

ByByAnkit Kala Mar 17, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top