• Home
  • Business
  • विकसित कृषि संकल्प अभियान और कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा
Image

विकसित कृषि संकल्प अभियान और कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा

देहरादून- प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में राजकीय व निजी कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक 29 मई से 12 जून 2025 तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी “विकसित कृषि संकल्प अभियान” तथा 14-15 जून को देहरादून में आयोजित होने वाले कृषि महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा हेतु आयोजित की गई।

बैठक में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विकसित कृषि संकल्प अभियान की सभी आवश्यक तैयारियां को अंतिम रूप देने और कृषि मेले के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में शुरू किया जा रहा है, जो देश में कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने का कार्य करेगा। मंत्री जोशी ने कहा कि इस अभिनव अभियान के तहत 2,170 विशेषज्ञ टीमों का गठन किया गया है, जो देश के 65,000 से अधिक गांवों का दौरा करेंगी। ये टीमें स्थानीय कृषि-जलवायु परिस्थितियों, मिट्टी की उर्वरता, जल उपलब्धता, और वर्षा पैटर्न का आकलन करेंगी। इसके अलावा, ये टीमें किसानों से सीधा संवाद कर उन्हें उचित फसल चयन, उच्च उपज वाले बीज, आदर्श बुवाई तकनीक, और संतुलित उर्वरक उपयोग की जानकारी देंगी।

कृषि मंत्री ने बताया कि अभियान का उद्देश्य वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती को बढ़ावा देना, कृषि लागत को कम करना और मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार लाना है। उन्होंने सभी शैक्षणिक संस्थानों से अभियान और कृषि महोत्सव में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को कृषि मेले की व्यवस्थाओं जैसे प्रदर्शनी स्टॉल, किसान जागरूकता सत्र, और तकनीकी परिचर्चाओं की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा कि यह अभियान देश के 1.3 करोड़ से अधिक किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा और भारत में कृषि जागरूकता एवं नवाचार को नई दिशा देगा।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि 14-15 जून को देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में भव्य कृषि मेला आयोजित होगा। इसमें प्रदेश के किसान, एफपीओ, स्टार्टअप्स, विश्वविद्यालय, अनुसंधान संस्थान, स्वयं सहायता समूह भाग लेंगे। मेले में स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, मोटे अनाज (मिलेट्स) पर चर्चा, वैज्ञानिक सत्र और नवाचारों की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेंगे। उन्होंने कहा कि उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। साथ ही कार्यक्रम में अन्य राज्यों के कृषि मंत्री एवं देश-विदेश के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025
6 Comments Text
  • Bruce3829 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    https://shorturl.fm/9fnIC
  • Khloe4744 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    https://shorturl.fm/FIJkD
  • Brylee417 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    https://shorturl.fm/a0B2m
  • Kristina2621 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    https://shorturl.fm/fSv4z
  • Cadence3816 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    https://shorturl.fm/0oNbA
  • Maddison3570 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    https://shorturl.fm/MVjF1
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top