उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के साढ़े तीन महीने बाद चमोली ज़िले में विवाह पंजीकरण की रफ्तार तेज़ हो गई है। अब तक 12,500 से अधिक विवाह पंजीकरण किए जा चुके हैं। पहले पंजीकरण शुल्क ₹250 निर्धारित था, लेकिन अब राज्य सरकार ने इसे 26 जुलाई तक निशुल्क कर दिया है, जिससे लोगों में रजिस्ट्रेशन को लेकर जागरूकता और उत्साह बढ़ा है।
ज़िलाधिकारी संदीप तिवारी ने खुद 28 मई को अपनी शादी का पंजीकरण कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया। जानकारी के अनुसार, 90% से अधिक सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी अपना विवाह पंजीकरण पूरा कर लिया है।
विवाह के साथ-साथ 22 विवाह विच्छेद के आवेदन भी प्राप्त हुए, जिनमें से 19 पंजीकृत और 3 निरस्त किए गए हैं। ज़िलाधिकारी ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया के लिए 7 निबंधक और 79 उप-निबंधक सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और जिले में तेज़ी से पंजीकरण कार्य किया जा रहा है।
















