• Home
  • political
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद जिला प्रशासन की तैयारी शुरू, आरओ-एआरओ का प्रथम प्रशिक्षण हुआ संपन्न
Image

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद जिला प्रशासन की तैयारी शुरू, आरओ-एआरओ का प्रथम प्रशिक्षण हुआ संपन्न

देहरादून -उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी होते ही निर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। हरिद्वार को छोड़कर राज्य के शेष 12 जनपदों में ग्राम पंचायतों, प्रधानों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण का मतदान 10 जुलाई और दूसरे चरण का मतदान 15 जुलाई को प्रस्तावित है, जबकि मतगणना दोनों चरणों की 19 जुलाई को होगी।

चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत नामांकन से होगी, जो 25 से 28 जून तक सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। नामांकन पत्रों की जांच 29 जून को होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 2 जुलाई निर्धारित की गई है। पहले चरण के लिए प्रतीक चिन्ह 3 जुलाई और दूसरे चरण के लिए 8 जुलाई को आवंटित किए जाएंगे। चुनाव अधिसूचना जारी होते ही प्रदेशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।

देहरादून जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण में चकराता, कालसी और विकासनगर विकासखंड शामिल हैं, जबकि दूसरे चरण में डोईवाला, रायपुर और सहसपुर विकासखंडों में मतदान होगा।

इसी क्रम में शनिवार को नगर निगम हॉल में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार, परियोजना निदेशक डीआरडीए विक्रम सिंह की अध्यक्षता में रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) के लिए पहला प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक की सभी प्रक्रियाओं की सैद्धांतिक और व्यावहारिक जानकारी दी गई।

विक्रम सिंह ने कहा कि आरओ-एआरओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नामांकन पत्रों की जांच में सावधानी बरतने, जाति प्रमाण पत्रों की विधिसम्मत पुष्टि करने और आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को गंभीरता से लेने और आरओ हैंडबुक का गहन अध्ययन करने के निर्देश भी दिए।

Releated Posts

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन

देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित

देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई

देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…

ByByAnkit Kala Jun 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top