उत्तराखंड के कैंची धाम में 15 जून को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस मेले की तैयारियों के तहत अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, निगरानी तंत्र और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण में पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रिधिम अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने मंदिर परिसर, प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद भवाली स्थित सरदार पटेल भवन में समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जहां नैनीताल पुलिस ने अब तक की गई तैयारियों की जानकारी दी। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने, मंदिर समिति और आयोजकों के साथ समन्वय सुनिश्चित करने, और वालंटियर्स की तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने निगरानी के लिए सीसीटीवी, ड्रोन और कंट्रोल रूम की व्यवस्था के साथ सोशल मीडिया पर अफवाहों की निगरानी के लिए विशेष सेल सक्रिय रखने को कहा। यातायात प्रबंधन के लिए रूट डायवर्जन प्लान, शटल सेवा और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु प्रवेश-निकासी मार्गों को अलग चिन्हित करने, सूचना बोर्ड लगाने और दर्शनार्थियों की संख्या के अनुसार प्रवेश देने जैसे उपाय सुझाए गए। मेला सुरक्षा के लिए तीन कंपनियों पीएसी और 800 से अधिक पुलिस बल की तैनाती प्रस्तावित है।

अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरुगेशन ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण, दिये निर्देश
Releated Posts
डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को मिलेगा तकनीकी बल, नगर निगम देहरादून ने चालकों को बांटे मोबाइल फोन
देहरादून-नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक तकनीकी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक…
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाए राज्यहित के मुद्दे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्य…
राज्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश तक स्थगित
देहरादून, 24 जून 2025-उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम…
भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को थमाया नोटिस, अनुशासन समिति में होगी सुनवाई
देहरादून, 24 जून 2025- भाजपा ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने और अमर्यादित आचरण के आरोप में…















